फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The matter of paper leak was revealed in the investigation after complaint via e-mail in pantnagar

UK NEWS: ई-मेल से शिकायत पर जांच में खुला पेपर लीक का मामला, परीक्षा नियंत्रक बोले- छात्र देंगे दोबारा परीक्षा

Tue, 09 Sep 2025 01:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 09 Sep 2025 01:58 PM IST
सार

पंतनगर विवि में बीटेक के छात्रों की कंपार्टमेंट परीक्षा का पेपर जून में लीक हो गया था। ईमेल से मिली शिकायत पर बैठाई गई जांच में दो ठेका कर्मियों की संलिप्तता मिलने पर उन्हें काम से हटाया गया। कंपार्टमेंट परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
The matter of paper leak was revealed in the investigation after complaint via e-mail in pantnagar
paper leak - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में बीटेक के छात्रों की कंपार्टमेंट परीक्षा का पेपर जून में लीक हो गया था। मामले की ईमेल से मिली शिकायत पर बैठाई गई जांच में दो ठेका कर्मियों की संलिप्तता मिलने पर उन्हें काम से हटा दिया गया। बाद में मामले की पुष्टि होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया गया है। वहीं ये ईमेल किसने भेजा इस संबंध में कुछ पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डाॅ. विनोद कुमार ने बताया कि जून में बीटेक की रूटीन परीक्षाओं के साथ ही कंपार्टमेंट परीक्षाएं भी संपन्न हुई थीं। जिसके बाद उन्हें अमेरिका जैसे मिलते-जुलते फर्जी नाम से ईमेल पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 10-12 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट परीक्षा (रूटीन परीक्षा के साथ ली जाने वाली बैक पेपर की तरह परीक्षा) का पेपर लीक होने की शिकायत मिली थी। इससे पूर्व भी उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में छात्रों को अधिक नंबर दिए जाने की शिकायत मिलती रही है। इसलिए उन्होंने शिकायत की जांच कराने के लिए डीन प्रौद्योगिकी डाॅ. एसएस गुप्ता को लिखा था।

विज्ञापन


मामले में डीन डाॅ. गुप्ता ने जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी ने अपनी जांच में पेपर लीक होने की पुष्टि कर दी। जिसके बाद बीते शनिवार जांच रिपोर्ट सहित मामला कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान के समक्ष पहुंचा। जिसमें उन्होंने कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed