{"_id":"6a5a80d954417a7cd80a5813","slug":"the-main-street-of-krishna-colony-in-the-transit-camp-has-turned-into-a-pond-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-144471-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ट्रांजिट कैंप में कृष्णा कॉलोनी की मुख्य गली बनी तलैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ट्रांजिट कैंप में कृष्णा कॉलोनी की मुख्य गली बनी तलैया
Sat, 18 Jul 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। कृष्णा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप की मुख्य गली बारिश के बाद से तलैया बनी है। निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण गली में पानी भर गया है। मार्ग से आवाजाही करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि समस्या कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन न तो नगर निगम के अधिकारी और न ही क्षेत्र के पार्षद इस ओर ध्यान दे रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद नाली की सफाई और पानी निकासी के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। बताया कि मुख्य गली ही इस कॉलोनी को बाहर से जोड़ती है। पानी भर जाने से दोपहिया और पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। गोपाल रमेश हालदार, गोपाल राय, सुनील मंडल आदि ने बताया कि बच्चे गिरते-पड़ते किसी तरह स्कूल पहुंच रहे हैं। बीमारी फैलने का डर भी बना हुआ है। बुजुर्गों और महिलाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि तत्काल पंप लगाकर पानी निकाला जाए, नालियों की सफाई कराई जाए और स्थायी समाधान के लिए ड्रेनेज की व्यवस्था की जाए, ताकि बच्चों का भविष्य और लोगों का जनजीवन सुरक्षित हो सके। नगर आयुक्त शिप्रा जोशी ने बताया कि जलभराव की परेशानी से निजात दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।