फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The high command reins in the verbal war between Tilakraj and Ladi in rudrapur

Rudrapur: तिलकराज और लाडी की जुबानी जंग पर हाईकमान की लगाम, करन माहरा ने किया दावा; दोनों का नहीं आएगा बयान

Fri, 13 Jun 2025 12:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 13 Jun 2025 12:04 PM IST
सार

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी के बीच जुबानी को हाईकमान ने गंभीरता से लिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि दोनों नेताओं के अब एक दूसरे के खिलाफ बयान नहीं आएंगे।

विज्ञापन
The high command reins in the verbal war between Tilakraj and Ladi in rudrapur
तिलकराज और लाडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी के बीच जुबानी को हाईकमान ने गंभीरता से लिया है। बताया जा रहा है कि बयानों से हो रही पार्टी की किरकिरी और गुटबाजी के बाद दोनों नेताओं से बात कर हाईकमान ने मामले को आगे नहीं बढ़ाने की नसीहत दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि दोनों नेताओं के अब एक दूसरे के खिलाफ बयान नहीं आएंगे।

विज्ञापन


टीडीसी के भवनों की नीलामी प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामले में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ की चुप्पी पर कटाक्ष किया था। इस पर जवाब देते हुए बेहड़ ने बाजपुर के सिख नेता पर तीखी टिप्पणी की थी। इस पर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी ने बेहड़ को ललकार दिया था। इसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई थी। यह लड़ाई व्यक्तिगत टिप्पणी और मर्यादा को पार कर गई थी। बेहड़ ने लाडी को रुद्रपुर दंगे का मास्टर माइंड बता दिया था तो लाडी ने बेहड़ की भाजपा नेताओं से सांठगांठ के आरोप लगा दिए थे।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर संगठन भी दो धड़े में बंट गया था। रुद्रपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी लाडी के समर्थन में आ गए थे। वहीं रुद्रपुर के अलावा गदरपुर से बेहड़ के समर्थन में कार्यकर्ता मुखर हो गए थे। सोशल मीडिया पर बेहड़ के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने अभियान भी छेड़ दिया था। कांग्रेस के वरिष्ठ दो नेताओं के बीच जुबानी जंग पर भाजपा के लोग चुटकियां ले रहे थे। मामले में संगठन की फजीहत को देखते हुए हाईकमान को हस्तक्षेप करना था। इसके बाद तीन दिन से चल रहे आरोप प्रत्यारोप थम गए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि दोनों नेताओं से बात की जा चुकी है और अब वे कोई बयान एक दूसरे के खिलाफ नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि अगर किसी नेता या कार्यकर्ता को किसी बात से दिक्कत है तो वह सोशल मीडिया की बजाए पार्टी फोरम पर अपनी बात कहे। इस समय महिला अपराध, घोटाले सहित कई मुद्दे हैं। पार्टी नेता व कार्यकर्ता व्यक्तिगत लड़ाई में उलझने के बजाए मुद्दाें पर सोशल मीडिया व मीडिया पर मुखर हों।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed