फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The foundation stone was laid for the road to be built at a cost of two crores

Udham Singh Nagar News: दो करोड़ से बनने वाली सड़क का किया शिलान्यास

Tue, 17 Jun 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 17 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The foundation stone was laid for the road to be built at a cost of two crores
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में सड़क का शुभारभ करते विधायक अरोरा।
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने ट्रांजिट कैंप चामुंडा मंदिर से झील तक दो करोड़ की लागत से बनने वाली 450 मीटर सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। रविवार की शाम हुए कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि इस मार्ग को राज्य योजना से स्वीकृत करवाया गया और यह वाइट टॉपिंग से निर्मित होगा। इसकी चौड़ाई 12 से 14 मीटर की होगी। कहा क्षेत्र की लाइफलाइन माने जाने वाले इस मार्ग के निर्माण से लोगों को काफी राहत मिलेगी। कहा पूर्व के जनप्रतिनिधियों की विफलता है, जो सिर्फ झूठे आश्वासन, कसमें खाते रहे थे। इस मार्ग को बनाने के नाम पर यहां की जनता को सिर्फ निराशा ही दी। इनके पास गिनाने को कुछ नहीं है। उन्होंने कहा वह विधायक रहते भी लोनिवि में धरना देते थे और अब विधायक न होने पर धरना देकर इस मार्ग का झूठा श्रेय लेने का कार्य कर रहे हैं। वहां पर वेद ठुकराल, रश्मि रस्तोगी, धीरेश गुप्ता, मुकेश पाल, प्रीत ग्रोवर, केके दास, राजकुमार साह, एमपी मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed