फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The father tried to kill his two children with Kukri

पिता ने खुकरी मारकर किया दो बच्चों को घायल

Mon, 16 Nov 2015 12:02 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, खटीमा।
ब्यूूराे, अमर उजाला, खटीमा। Updated Mon, 16 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन

राजमिस्त्री का काम करने वाले एक व्यक्ति ने घर में सोते समय अपने ही बच्चों पर खुकरी से जानलेवा हमला कर एक बेटे और एक बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल हुई बेटी के सिर पर 32 और बेटे की कटी नाक पर 17 टांके लगे हैं। छोटे बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

चारुबेटा गांव में राजमिस्त्री का काम करने वाले भगवान दास के घर में सुबह करीब तीन बजे उस समय कोहराम मच गया जब उसने अपने ही बच्चों पर खुकरी से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

बच्चों के कोहराम के बीच गांव के लोग भी वहां पहुंच गए तो देखा कि दो बच्चे लहूलुुहान पड़े हैं। उन्होंने दोनों बच्चों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बच्चों को हमला कर पिता घर से फरार हो गया लेकिन कुछ ही समय बाद वह फिर घर आया तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और इसकी सूचना ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख रेखा सोनकर को दी। जिन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने भगवान दास को गिरफ्तार कर लिया। चिकित्सकों ने भारी मशक्कत के बाद घायल 15 वर्षीय पुत्री तुलसी के  सिर पर 32 और बेटे सूरज की खुकरी से काटी गई नाक पर 17  टांके लगाए। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी बहुत शराब पीता है और अक्सर बच्चों के साथ मारपीट भी करता है। यह भी बताया कि उनका घर द्वार नहीं है और किराए की झोपड़ी में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed