फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The dealer and the woman holding the celebrations caught

रंगरलियां मना रहे डीलर और महिला को पकड़ लिया

Thu, 23 Mar 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर। Updated Thu, 23 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
The dealer and the woman holding the celebrations caught
महेंद्रगढ़ में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

काशीपुर। एक राशन डीलर को रंगरलियां मनाना महंगा पड़ गया। गांव वालों ने डीलर और महिला को पकड़ लिया। उनकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। कुंडा पुलिस ने बाद में दोनों को जमानत पर छोड़ दिया।    

विज्ञापन


ग्राम सरबरखेड़ा में मंगलवार रात काफी हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने मदर कॉलोनी काशीपुर निवासी सस्ता गल्ला विक्रेता अरशद को सरबरखेड़ा गांव में स्थित उसके गोदाम में एक महिला के साथ रंगरलियां मनाते रंगेहाथ पकड़ लिया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दोनों के साथ हाथापाई भी की।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मंडी पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप अधिकारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों के कब्जे से दोनों को बमुश्किल छुड़ाया और चौकी ले गए। पुलिस जब महिला, डीलर को लेकर चौकी जा रही थी। तो बड़ी संख्या में लोग चौकी पहुंच गए। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने वहां भी जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ जमा हो गई। जब चौकी इंचार्ज ने लोगों को बताया कि दोनों को अश्लील हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा रहा है। ग्रामीणों के आक्रोश से बचाने के लिए पुलिस ने दोनों को कुंडा थाने में भेज दिया, तब लोग लौटे। ग्रामीणों ने बताया कि डीलर काफी समय से अश्लील कार्यों में लिप्त था।


इससे गांव के युवाओं पर गलत असर पड़ रहा था। कई बार हरकत से बाज आने के लिए समझाया गया लेकिन वह नहीं माना। मंगलवार को पकड़ में आ गया। नवीन मंडी चौकी प्रभारी कुलदीप अधिकारी ने बताया कि दोनों का आईपीसी की धारा 294 के तहत चालान किया गया। बाद में दोनों को जमानत मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed