{"_id":"63dffcb334cbdc546565e92c","slug":"the-deadline-for-the-construction-of-the-second-overbridge-of-kashipur-also-passed-kashipur-news-hld4902993187-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: काशीपुर के दूसरे ओवरब्रिज की भी निर्माण की मियाद निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: काशीपुर के दूसरे ओवरब्रिज की भी निर्माण की मियाद निकली
विज्ञापन
हरीश बत्रा
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। नगर में निर्माणाधीन दूसरे ओवरब्रिज के निर्माण की समय अवधि भी निकल गई है। 20 जनवरी 2023 तक ब्रिज का निर्माण पूरा होना था लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या दूसरा ओवरब्रिज भी जाम नाम की मुसीबत बनने वाला है। अभी तक 70 प्रतिशत तक काम पूरा नहीं हुआ है। उसके बाद फि निसिंग और उद्घाटन में समय लगेगा। ऐसे में ब्रिज का निर्माण किसे पूरा होगा और ब्रिज कब सुचारु होगा, यह बताने के लिए कोई तैयार नहीं है।
रामनगर रोड और एमपी चौक पर ओवरब्रिज बनाने की प्रक्रिया वर्ष 2017 में शुरू हुई थी। एमपी चौक वाले ब्रिज का निर्माण अब लगभग तीन साल देरी से होने के बाद पूरा नहीं हो सका है। अगर ब्रिज का निर्माण तय समय पर पूरा हो गया होता तो तीन वर्ष पहले लोगों को जाम से छुटकारा मिल गया होता लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ब्रिज का निर्माण आज भी जारी है। बाजपुर रोड लगभग एक वर्ष से आधा बंद है। अब बाजपुर रोड रेलवे फ ाटक पर स्टील गार्डर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसके चलते बाजपुर रोड पर रेलवे फ ाटक को बंद कर दिया गया है। ऐसे में नगर में यातायात व्यवस्थाएं लड़खड़ा गई हैं।
अभी और जाम की मार झेलनी पड़ सकती है
नगर को अभी और जाम की मार झेलनी पड़ सकती है। नगर में एक साथ दोनों ब्रिजों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन एक भी समय से पूरा नहीं सका है। ऐसे में जनता को जाम से परेशान होना पड़ रहा है। जाम इस समय नगर की सबसे बड़ी समस्या बन गया है। यह समस्या अभी और भी विकराल रूप धारण कर सकती है क्योंकि अब तक तो सिर्फ एक ही ब्रिज का निर्माण लेट चल रहा था अब तो दूसरा भी उसी राह पर निकल पड़ा है।
विज्ञापन
नगर के दोनों ब्रिज समय से पूरे क्यों नहीं हो पाए यह भी एक बड़ा सवाल है। रामनगर रोड ब्रिज का निर्माण 20 जनवरी 2023 तक पूरा करना था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। 20 जनवरी 2023 का समय बीत चुका है लेकिन ब्रिज का 70 प्रतिशत भी काम पूरा नहीं हो सका है। अभी और कितना समय लगेगा यह भी कोई नहीं बता पा रहा है। दूसरी ओर इस मामले में एनएच लोनिवि के अधिकारी जवाब देने से कतरा रहे हैं। अधिशासी अभियंता संजीव राठी ने प्रकरण अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर होने की बात कही। कई अन्य अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
नगरवासियों के लिए निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते लगने वाला जाम बहुत बड़ी समस्या बन गया है। खिलाड़ियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस दिशा में विशेष ध्यान देकर समस्या का समाधान कराया जाना चाहिए।
- राजीव चौधरी
काशीपुर उपेक्षा का शिकार है। राजनीतिक आदमी काशीपुर का विकास नहीं चाहता है। एनडी तिवारी के यहां से हारने के बाद यहां का ठीक से विकास नहीं हो पाया।
-जितेंद्र हुड्डा
एमपी चौक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते पहले ही जाम की समस्या बनी हुई है। अब बाजपुर रोड पर क्रॉसिंग भी बंद कर दी गई है। पहले ही व्यापारी परेशान हैं। रामनगर रोड पर ओवरब्रिज निर्माणाधीन होने के चलते व्यापार में बहुत नुकसान हो रहा है।
- मुकेश पाहवा
हमारा गांव रामनगर रोड पर है। हर दिन काम के सिलसिले में काशीपुर आना होता है। अगर ब्रिज निर्माण में देरी होगी तो नगर के लोगों को अतिरिक्त जाम से जूझना पड़ेगा। समय रहते इस समस्या का हल किया जाना चाहिए।
- हरीश बत्रा

मुकेश पाहवा- फोटो : KASHIPUR

जितेन्द्र हुडडा- फोटो : KASHIPUR

राजीव चौधरी- फोटो : KASHIPUR