फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The damage caused to the disaster affected will be paid in a month: Kaushik

आपदा प्रभावितों को हुए नुकसान का एक माह में हो जाएगा भुगतान : कौशिक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
The damage caused to the disaster affected will be paid in a month: Kaushik
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड में आई आपदा में सरकार के प्रयास से हजारों लोगों की जान बचाई गई है। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। राहत कार्यों के लिए प्रशासन स्तर पर टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को रुद्रपुर सिटी क्लब में प्रेस वार्ता में कौशिक ने कहा कि शुक्रवार को उन्होंने रुद्रपुर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। सामूहिक प्रयास से शीघ्र ही हम इस आपदा से उबर जाएंगे। वर्तमान में अहेतुक राशि के रूप में आपदा प्रभावित प्रत्येक परिवार को 3800 रुपये मिल रहे हैं। इस धनराशि को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार से वार्ता की जाएगी। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सरकार और भाजपा संगठन के प्रयासों से लोगों के लिए भोजन व दैनिक जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कौशिक ने कहा कि आपदा में आम जनता और व्यापारियों का जो भी नुकसान हुआ है, उसका प्रदेश सरकार की ओर से एक माह के भीतर भुगतान कर दिया जाएगा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान की सूची तैयार करने को कहा गया है। वहां विधायक राजकुमार ठुकराल, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, भारतभूषण चुघ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed