{"_id":"67098678534118834a07dad4","slug":"the-couple-who-came-for-counseling-clashed-in-the-police-station-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-118166-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: काउंसलिंग के लिए आए दंपती कोतवाली में भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: काउंसलिंग के लिए आए दंपती कोतवाली में भिड़े
Sat, 12 Oct 2024 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 12 Oct 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। दहेज उत्पीड़न के मामले में एक दंपती को कोतवाली में काउंसलिंग के लिए शुक्रवार को बुलाया गया। इस दौरान कोतवाली परिसर में दोनों के बीच विवाद हो गया। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए दंपती भिड़ गए जिस पर हंगामा हो गया। पुलिस ने दंपती को सख्त हिदायत देकर अलग- अलग बैठाया।
बाजपुर के गांव हबीवनगर निवासी एक युवती की शादी यूपी के गांव घोसीपुरा, रामपुर निवासी एक युवक के साथ छह साल पहले हुई थी। आरोप है कि पति सहित अन्य ससुरालियों ने दहेज की खातिर विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। एक माह से विवाहिता अपने मायके में रह रही है। विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न मामले की तहरीर कोतवाली में दी। शुक्रवार को पति और पत्नी को काउंसलिंग के लिए कोतवाली में महिला हेल्पलाइन डेस्क में बुलाया गया था।
बताया कि महिला अपने साथ अपने परिजनों को लेकर आई थी जबकि पति अपने रिश्तेदार के साथ पहुंचा। इस दौरान कोतवाली में दंपती के बीच विवाद हो गया। दंपती के बीच गाली गलौज हो गई और दोनों पुलिस के सामने ही भिड़ गए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने दंपती को सख्त हिदायत देकर शांत कराया। कस्बा प्रभारी कैलाश चंद नगरकोटी के अनुसार दंपती को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। दोनों के बीच अनबन हो गई। संवाद