फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The corporation ran additional buses so that the brothers' wrists did not remain empty.

Udham Singh Nagar News: निगम ने अतिरिक्त बसें चलाईं, ताकि सूनी न रहे भाइयों की कलाई

Tue, 20 Aug 2024 04:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 20 Aug 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
The corporation ran additional buses so that the brothers' wrists did not remain empty.
रुद्रपुर रोडवेज पर बस में सीट के लिए जद्दोजहद करते लोग। संवाद - फोटो : रुद्रपुर रोडवेज पर बस में सीट के लिए जद्दोजहद करते लोग। संवाद
रक्षाबंधन पर स्टेशनों में उमड़ी यात्रियों की भीड़, सीट के लिए हुई धक्कामुक्की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रपुर। रक्षाबंधन पर भाई की कलाई में राखी बांधने से पूर्व महिलाओं को बसों में सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। सीट कब्जाने के लिए यात्री बच्चों और सामान को खिड़की के रास्ते धकेलते नजर आए।
सोमवार सुबह से ही रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह करीब 10 बजे बाद स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी। काशीपुर, हल्द्वानी, टनकपुर, बरेली, बहेड़ी जाने वालीं बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्टेशन में बस आते ही यात्री सीट पर कब्जा करने के लिए धक्कामुक्की कर रहे थे। यात्रियों की संख्या को देखते हुए डिपो प्रबंधन ने विभिन्न रूटों पर 45 अतिरिक्त बसें चलाई।
विज्ञापन

काशीपुर, टनकपुर व हल्द्वानी के लिए 25, बरेली के लिए 15 और पीलीभीत के पूरनपुर के लिए पांच अतिरिक्त बसें चलाई गईं। बसों के दो-दो फेरे लगवाए गए। सोमवार रात 12 बजे तक बहनों को निशुल्क यात्रा का लाभ दिया गया। बस अड्डे पहुंचे सभी यात्रियों को बस सेवा का लाभ दिया गया। - केेएस राणा, सहायक महाप्रबंधक, रुद्रपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर मार्ग पर बहनों की रही भीड़, दिल्ली मार्ग से कटी बस

काशीपुर। रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की शुरुआत रविवार रात 12 बजे से शुरु हो गई। रुद्रपुर और टनकपुर मार्ग पर ही महिला यात्रियों की संख्या अधिक रही। हल्द्वानी मार्ग पर भी महिलाओं के भीड़ देखी गई। पीआडी जवान भी पूरे बस स्टैंड परिसर में घूमकर गश्त करते दिखाई दिए। दोपहर बाद महिलाओं की संख्या अधिक होने के कारण रोडवेज डिपो प्रशासन ने दिल्ली रूट की बस को रुद्रपुर और टनकपुर मार्ग पर लगाया। काशीपुर डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी हरेंद्र सिंह नितवाल ने बताया कि सोमवार को हल्द्वानी, रुद्रपुर, टनकपुर मार्ग पर ही सवारियां अधिक रहीं। इन मार्गाें पर रोजाना छह बसें चलती हैं। भीड़ अधिक देखते हुए डिपो प्रशासन ने दिल्ली मार्ग की एक बस काटकर रुद्रपुर मार्ग पर चलवाई और कुछ बसों के फेरे अतिरिक्त लगवाए।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed