फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The city faces acute shortage of gasoline, people upset

शहर मे पेट्रोल की भारी किल्लत, लोग परेशान

Tue, 05 May 2015 01:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Tue, 05 May 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
The city faces acute shortage of gasoline, people upset
शहर के अधिकांश पंपों में पेट्रोल नहीं मिलने से लोग परेशान रहे। पंप में घंटों  इंतजार के बाद भी लोगों को पेट्रोल नहीं मिला। तेल नहीं मिलने से लोग घरों से इधर-उधर भी नहीं निकल सके। वहीं पंप स्वामियों ने भी नो पेट्रोल के बोर्ड चस्पा कर दिए। कई पेट्र्रोल पंप बंद भी रहे। हालांकि मंगलवार सुबह तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। कुमाऊं में एक अप्रैल से पेट्रोल आपूर्ति चरमराई हुई है। सोमवार को सुबह से ही लोग शहर के पेट्रोल पंपों पर तेल लेने पहुुंचे। मगर अधिकतर पेट्रोल पंप ड्राई मिले। एकाद पेट्रोल पंपों में दोपहर तक पेट्रोल मिला भी तो उसके बाद वहां भी नो पेट्रोल के बोर्ड चस्पा कर दिए गए। सूत्रों के अनुसार क्षेत्र मेें पानीपत रिफायनरी से पेट्रोल आपूर्ति की जाती है। मगर इन दिनों रिफायनरी में मरम्मत कार्य होने के कारण मथुरा से सप्लाई दी जा रही है। लेकिन मथुरा में मांग अधिक होने के कारण पर्याप्त पेट्रोल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जसपुर काशीपुर में दिक्कत नहीं है, क्योंकि वहां रुड़की से सप्लाई होती है। आईओसी के रीजनल सेल्स आफीसर पंकज कुमार ने बताया कि सोमवार रात तक रैक आ जाएगी। इसके साथ ही पूरे कुमाऊं भर में आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed