{"_id":"6acbe6d217f6fc1297040ab0","slug":"the-children-recited-the-hanuman-chalisa-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-150039-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बच्चों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बच्चों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
Mon, 12 Oct 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना गंगापुर गोसाई में जय मां भारती संस्था की ओर से नवरात्र पूजन की व्यवस्थाओं पर बैठक हुई। इसमें सोसायटी के 584 परिवारों की सहभागिता से नवरात्र पर्व को सामूहिक रूप से मनाने व धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा हुई।
संस्था के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट हरदीप शर्मा व अध्यक्ष हिरदेश शर्मा ने बताया कि नवरात्र के दौरान सुबह मंत्रोच्चार के साथ माता की आरती, शाम को भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। संस्था की ओर से प्रत्येक शनिवार शाम छह बजे बच्चों के लिए हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन भी किया जा रहा है। सचिव जसोदा शर्मा के संचालन में होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में धार्मिक संस्कार, एकाग्रता, साहस और बुद्धिमत्ता जैसे गुणों का विकास करना है। बैठक में राष्ट्रीय सचिव जसोदा शर्मा, एडवोकेट महेंद्र सिंह, नेहा सहित सोसायटी के महिला-पुरुष मौजूद रहे। संवाद