फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The bow broke at Sita's Swayamvar; Parashurama became enraged.

Udham Singh Nagar News: सीता स्वयंवर में टूटा धनुष, क्रोधित हुए परशुराम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The bow broke at Sita's Swayamvar; Parashurama became enraged.
रुद्रपुर। इंद्रा कॉलोनी में श्री शिव नाटक क्लब की ओर से आयोजित रामलीला के चौथे दिन सीता स्वयंवर, रावण-वाणासुर संवाद, राम द्वारा धनुष भंग और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन हुआ। रामलीला का शुभारंभ समाजसेवी व भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, उद्योगपति राजू गावा ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

भारत भूषण चुघ ने कहा कि रामलीला समाज को सीख देती है, हमें राम के आदर्श अपनाने चाहिए। राजू गावा ने कहा कि रामलीला से पता चलता है उस युग में भी तकनीक विकसित थी, पुष्पक विमान इसका प्रमाण हैं। क्लब पदाधिकारियों ने अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन जॉली कक्कड़ ने किया। लीला में जनक का किरदार हिमांशु पारिख ने, सीता का नैतिक तनेजा, रावण का रोहित नागपाल, बाणासुर का गर्व गुलाटी, राम का अभिनव अनेजा, लक्ष्मण का रवि कक्कड़ और परशुराम का किरदार अवतार सिंह खुराना ने निभाया।
विज्ञापन

-----
टूटा शिव धनुष, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन
रुद्रपुर। बस स्टैंड वाली ऐतिहासिक रामलीला के तीसरे दिन सुबाहु-मारीच की खरमस्ती, ताड़का वध, अहिल्या तरण, सीता स्वयंवर, धनुष भंग और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि नीतीश भुड्डी, रमन भुड्डी, राघव राजदेव आदि ने दीप जलाकर किया। शनिवार की रात लीला में विश्वामित्र के यज्ञ विध्वंस के बाद दशरथ से राम-लक्ष्मण को मांगने और वन गमन का दृश्य दिखाया गया। ताड़का का विकराल रूप देख बच्चे सहम गए। राम ने ताड़का और सुबाहु का वध कर मारीच को बाण से दूर फेंका। इसके बाद अहिल्या उद्धार का करुण दृश्य मंचित हुआ। जनकपुरी में सीता स्वयंवर में रावण-वाणासुर संवाद के बाद राम ने शिव धनुष तोड़ा और सीता ने वरमाला पहनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-11आरडीपी03पी- रुद्रपुर की इंद्रा कॉलोनी में रामलीला के दौरान चुघ को सम्मानित करते कमेटी पदाधिकारी। स्रोत : आयोजक
फोटो-11आरडीपी04पी- रुद्रपुर में बस स्टैंड वाली रामलीला में ताड़का का मंचन करते कलाकार। स्रोत : आयोजक
====
नगर में धूमधाम से निकाली गई श्री राम बरात
गदरपुर। श्री शिव मंदिर रामलीला कमेटी की ओर से श्री राम बरात धूमधाम से निकाली गई। इससे पूर्व शनिवार की रात मुख्य अतिथि लवली हुड़िया और डिंपल कंबोज ने रामलीला मंचन का शुभारंभ किया।
कलाकारों ने ताड़का वध, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण परशुराम संवाद तक की लीला का मंचन किया। ताड़का की भूमिका में मुकेश चावला का अभिनय देखने के लिए भीड़ उमड़ी। रविवार को हाट बाजार से शुरू हुई श्री राम बरात नगर के मुख्य बाजार से अनाज मंडी, पंजाबी कालोनी और गूलरभोज रोड होते हुए रामलीला मंच पर पहुंचकर समाप्त हुई। राम बरात में रामलीला कमेटी के संरक्षक जयकिशन अरोड़ा, अध्यक्ष नवीन सुखीजा, वेद भगत, राजेंद्र बेहड, रविंद्र चावला, अंकुश अनेजा आदि मौजूद रहे।
श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर में श्रीराम जन्म और राक्षसों की दुष्टता की लीला का मंचन किया गया। राजा दशरथ की भूमिका अशोक सुधा, कौशल्या की भूमिका में करण कालड़ा, मारीच की भूमिका में अलोक पाल और सुबाहु की भूमिका चिराग गगनेजा ने निभाई। लीला का निर्देशन सिद्धार्थ भुसरी ने किया। वहां कमेटी के अध्यक्ष कृष्णलाल अनेजा, महामंत्री अशोक धीर, कोषाध्यक्ष अनिल सुधा आदि थे। वही श्री शिव पार्वती रामलीला कमेटी में भी रामलीला जारी है। वहां रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जुगनू डंग, महामंत्री कमल अनेजा और कोषाध्यक्ष अशोक बजाज आदि थे। संवाद
फोटो 11 आरडीपी-16पी-गूलरभोज रोड पर धूमधाम से निकाली गई प्रभु श्रीराम की बरात। संवाद
====
किच्छा में रामलीला शुरू, आज निकाली जाएगी राम बरात
किच्छा। नवयुवक कला केंद्र की ओर से पुरानी मंडी में श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार ने किया। पहले दिन नारद मोह से रावण-वेदवती संवाद तक का मंचन किया गया। कमेटी अध्यक्ष पंडित नगद शर्मा ने पूजा-अर्चना की। वहां लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, डब्बू अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, विकास दाबड़ा, उमेश अग्रवाल, अनुज सक्सेना, कुंज बिहारी, रिंकल गुप्ता, राजीव अग्रवाल, कमल भाटिया, शेखर पांडेय, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

====
तुर्कागोरी रामलीला का शुभारंभ
पंतनगर। तुर्कागौरी में रामलीला का शुभारंभ शनिवार को कांग्रेस महामंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य, लालपुर के पंचायत सदस्य गुरदास कालर, पूर्व पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा और बंटी पपनेजा ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन केवल एक धार्मिक कथा नहीं बल्कि मानवता, न्याय, त्याग, मर्यादा और आदर्श अनुशासन की अनुपम सीख है। भगवान श्रीराम ने हमें सिखाया कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, सत्य का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। इससे पूर्व रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गौरव आर्य, लियाकत, राजू श्रीवास्तव व महेश यादव सहित अन्य लोगों ने अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। संवाद
फोटो 11 आरडीपी 09पी-तुर्कागौरी में रामलीला का शुभारंभ करते डॉ. गणेश उपाध्याय व अन्य। संवाद
====
खटीमा में भगवान श्रीराम ने किया ताड़का वध
खटीमा। सनातन श्री रामलीला पात्र परिषद खटीमा की ओर से आयोजित रामलीला में शनिवार शाम को सीता जन्म, भगवान श्रीराम जन्म, और ताड़का वध की लीलाओं का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम की भूमिका आशीष कुमार, लक्ष्मण की भूमिका सुशांत कुमार और ताड़का की भूमिका दीपक बिष्ट ने निभाई। सभी कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। वहां जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, गौरीशंकर अग्रवाल, वासुदेव अग्रवाल,अचल शर्मा, इंद्रेश गुंबर, मनोज श्रीवास्तव, विशाल अग्रवाल, जतिन कक्कड़ आदि थे। संवाद
फोटो-11 केटीएम 01पी-खटीमा में रामलीला मंचन के दौरान कलाकार। स्रोत : आयोजक
====
पर्वतीय श्रीरामलीला मंचन का मेयर ने किया शुभारंभ
काशीपुर। गिरीताल बाईपास पर पर्वतीय श्रीरामलीला मंचन का मेयर दीपक बाली ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा को समर्पित रामलीला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं धार्मिक आस्था का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को संस्कारों और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा से रामलीला मंचन के लिए जल्दी जमीन की व्यवस्था होगी। संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट ने किया। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, योगेश जिंदल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मनराल, संरक्षक विजेंद्र दत्त कांडपाल, डॉ. यशपाल रावत, घनश्याम शर्मा, अरविंद सिंह रावत, परम कांडपाल, राजेंद्र बिष्ट, मुक्ता सिंह, दर्जा राज्य मंत्री सीमा चौहान आदि मौजूद रहीं। संवाद
11 केएसपी 07 पी....काशीपुर में पर्वतीय श्रीराम लीला मंचन का शुभारंभ करते मेयर व अन्य। स्रोत : स्वयं
====
सितारगंज में गाजे-बाजे के साथ निकली राम बरात
सितारगंज। नगर में राम बरात धूमधाम से निकाली गई। रामभक्तों ने गाजे-बाजे की धुन और भजनों पर जमकर डांस किया। इस दौरान रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी जैसे भजनों ने समा बांध दिया। नगरवासियों ने राम बरात का जगह-जगह स्वागत किया।
रामलीला मैदान से शुरू हुई बरात सनातन धर्म मंदिर से होते हुए मुख्य चौराहा, खटीमा रोड, चोरगलिया बाईपास व सिडकुल रोड से होते हुए नगर की परिक्रमा करने के बाद रामलीला स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। बरात में सैकड़ों की संख्या में नगरवासी शामिल हुए। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, रामलीला कमेटी अध्यक्ष राकेश त्यागी, अमित रस्तोगी, एमपी तिवारी, सुरेश जैन, संजय गोयल, भगवान सिंह भंडारी, भीमसेन गर्ग, महेश मित्तल, विजय सलूजा आदि थे। सुरक्षा की दृष्टि से बरात के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। संवाद

फोटो 11 आरडीपी 20पी- सितारगंज में निकली राम बारात। संवाद (फोटो यूडीएस मेल में थोड़ी देर बाद आ जाएगी)।
====
शक्तिफार्म में सीता स्वयंवर में श्री राम ने तोड़ा शिव धनुष
शक्तिफार्म। भारत माता पार्क में शनिवार को आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में राम जन्म से लेकर सीता स्वयंवर तक के प्रसंग का मंचन किया गया। राक्षसों के अत्याचार से त्रस्त ऋषि विश्वामित्र बालक राम और लक्ष्मण को अपने साथ लेकर आश्रम में चले आए। यहां दोनों भाईयों ने ताड़का और मारीच-सुबाहु का वध किया। इस दौरान जनकपुरी में आयोजित सीता स्वयंवर में राम और लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र के साथ पहुंचते हैं। वहां शिव धनुष तोड़ने पर श्रीराम से सीता का विवाह होता है। शिव धनुष टूटने से परशुराम क्रोधित हो जाते हैं। राम का किरदार नितिन गुप्ता ने, लक्ष्मण का आशीष रस्तोगी, विश्वामित्र का मनोज खान, जनक का डीएन चौधरी और परशुराम का किरदार पवन यादव ने निभाया। वहां आशीष अग्रवाल, दीपक कालरा, सपन सरकार, माखन मंडल आदि थे। संवाद
फोटो - 11 केटीएम 02पी - शक्तिफार्म में आयोजित रामलीला का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed