फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The baby was born weighing just 600 grams

सिर्फ 600 ग्राम वजन के बच्चे ने लिया जन्म

Wed, 25 Feb 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर Updated Wed, 25 Feb 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
The baby was born weighing just 600 grams

एक गर्भवती महिला ने सामान्य डिलीवरी में एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया है जिसका वजन सिर्फ 600 ग्राम है। जबकि सामान्य नवजात शिशु का वजन करीब तीन किलो होता है। बता दें कि दुनिया में सबसे कम वजन वाले बच्चे का जन्म यूरोप में हुआ था। उसका 450 से 475 ग्राम के बीच वजन था, जो कि एक रिकार्ड है। उधर, बच्चे को नाजुक हालत में जीवनरेखा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बाल रोग एवं गहन शिशु चिकित्सक डा. रवि सहोता उसे जीवनदान देने में जुटे हैं। डाक्टरों के अनुसार बच्चे का न तो दिमाग बना है न ही गुर्दे। सिर्फ जिगर, दिल और फेफड़े हैं।

विज्ञापन

जसपुर निवासी कुलदीप सिंह की पत्नी वंदना को प्रसव का दर्द होने पर रामनगर रोड स्थित डा. वीना जोशी के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। बीते मंगलवार देर शाम उन्होंने सामान्य डिलीवरी के बाद बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को देख डा. जोशी व उनके सहयोगियों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल डा. सहोता से संपर्क किया। जिस पर वह मंगलवार देर रात सवा एक बजे बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। उसे गहन शिशु चिकित्सा केंद्र में जीवन रक्षक उपकरण सी-पैप में रखा है। डा. सहोता ने बताया कि सामान्य तौर पर बच्चा 40 हफ्ते में पैदा होता है। जिसका वजन करीब तीन किलो होता है। लेकिन इस बच्चे का वजन 600 ग्राम है जो महज 24 हफ्ते में पैदा हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्चे का न तो दिमाग बना है न ही गुर्दे। सिर्फ जिगर, दिल और फेफड़े बने हैं। जब बच्चे को दवा देने के लिए शरीर में नस नहीं मिली तो उसकी नाभी के रास्ते दिल तक दवा पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed