{"_id":"5ef0a34b8ebc3e4342526fd6","slug":"the-administration-started-sweating-to-remove-the-religious-places-due-to-encroachment40","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण की जद में आए धार्मिक स्थलों को हटाने में प्रशासन के छूट रहे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण की जद में आए धार्मिक स्थलों को हटाने में प्रशासन के छूट रहे पसीने
विज्ञापन
खटीमा में अतिक्रमण की जद में आए धार्मिक स्थल का अतिक्रमण तुड़वाते तहसीलदार यूसुफ अली
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण की जद वाले धार्मिक स्थलों को हटाने में प्रशासन के पसीने छूटने लगे हैं। विकासखंड क्षेत्र खटीमा के ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित अतिक्रमण की जद वाले धार्मिक स्थलों को तो स्थानीय प्रशासन ढहा चुका है। लेकिन नगर क्षेत्र के अंतर्गत चिन्हित अतिक्रमण की जद वाले धार्मिक स्थलों को हटाने एवं खाली कराने म़े पसीना छूटने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार यूसुफ अली ने टीम के साथ मेलाघाट रोड, पकडिया एवं बंगाली कॉलोनी मार्ग के विवाद का मौके पर निस्तारण कराया। इस दौरान डूब क्षेत्रों पर भी कार्रवाई जारी है।
तहसीलदार अली ने बताया कि नगर के धार्मिक स्थल का अतिक्रमण दो दिन में हटा लिया जाएगा। इसके लिए व्यापार मंडल सहित धार्मिक स्थल कमेटी से जुड़े लोगों ने कुछ समय और मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन