{"_id":"67ddbcb527803b0eef08fa17","slug":"the-accused-of-firing-was-arrested-within-seven-hours-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-122406-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सात घंटे के भीतर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सात घंटे के भीतर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिनेशपुर में लेनदेन के विवाद में हुई फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने सात घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
दिनेशपुर के रामबाग गांव में स्थित टाइल्स फैक्टरी के मुख्य गेट पर बृहस्पतिवार देर शाम बोलेरो में आए ग्राम अहरो थाना खजूरिया रामपुर निवासी रवि कश्यप ने भमार्की मिलक रामपुर निवासी अंकित पर तमंचे से फायर झोंक दिया था। गोली अंकित के पास खड़े ठेकेदार महिपाल गंगवार के कंधे से छूकर निकल गई।
अंकित का कहना था कि उसने आरोपी से आठ हजार रुपये उधार लिए थे। इसके चलते आरोपी साथियों के साथ मिलकर उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था। फायरिंग की सूचना पर एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी ने थाने में पहुंचकर मामले की जानकारी ली थी। एसएसपी के निर्देश पर रात में ही थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी।
विज्ञापन
शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामले में महिपाल गंगवार निवासी सुखीजा टाइल्स फैक्टरी, रामबाग रोड दिनेशपुर ने केस दर्ज कराया था। टीम ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग के सात घंटे के भीतर शुक्रवार तड़के आरोपी रवि कश्यप को 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और बोलेरो के साथ पंजाबी रसोई धौलपुर खानपुर थाना दिनेशपुर से गिरफ्तार किया है।