{"_id":"656add9623ad5d158c0aaa1d","slug":"tenure-of-municipal-heads-ended-in-gadarpur-and-kichha-2023-12-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: गदरपुर और किच्छा में पालिकाध्यक्षों का कार्यकाल खत्म, ये कार्य रह गए अधूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: गदरपुर और किच्छा में पालिकाध्यक्षों का कार्यकाल खत्म, ये कार्य रह गए अधूरे
Sat, 02 Dec 2023 01:13 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, किच्छा
अमर उजाला नेटवर्क, किच्छा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 02 Dec 2023 01:13 PM IST
सार
गदरपुर और किच्छा में पालिकाध्यक्षों का कार्यकाल खत्म हो गया हैं। किच्छा नगर पालिका के चेयरमैन दर्शन कोली ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन पालिका कार्यालय में पुराने काम निपटाकर बिताया।
विज्ञापन
नगर पालिका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किच्छा नगर पालिका के चेयरमैन दर्शन कोली ने बताया कि उन्होंने चुनाव से पूर्व नगर में जनता के लिए सामुदायिक हाल बनवाने का वादा किया था लेकिन जमीन उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण वह इसे पूरा नहीं कर सके और इसके बाद उन्होंने राजीव गांधी कम्युनिटी हाल का सौदर्यीकरण कराकर आर्थिक रूप से कमजोर जनता के लिए सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराया है।
कोली ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन पालिका कार्यालय में पुराने काम निपटाकर बिताया। कोली ने बताया कि उनकी योजना थी कि पालिका के पुराने भवन में वे जनता के लिए पार्किंग बनवाएंगे लेकिन सरकारी आदेश में इस जगह पर एसडीएम कार्यालय बना दिया गया। इस पर वे पार्किंग नहीं बनवा सके। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में लगभग 38 करोड़ के विकास कार्य किए।
ये काम हुए
ये काम रह गए अधूरे

- राजीव गांधी कम्युनिटी हाल का सौदर्यीकरण कराया।
- ग्राम सभा सौनेरा, आजादनगर, चुकटी, सिरौलीकलां को पालिका में शामिल किया।
ये काम रह गए अधूरे
- आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए नया सामुदायिक भवन नहीं बनवा पाए।
- नगर की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग भी नहीं बनवा पाए।
Trending Videos
गदरपुर में सभासदों की नाराजगी और विवादों की छाया
विषम परिस्थितियों के बीच कार्यकाल के अंतिम चरण में कई सभासदों की नाराजगी के बावजूद पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस का पांच साल का कार्यकाल खत्म हो गया। पालिका के पांच वर्ष के कार्यकाल के अंतिम छह महीनों में कई सभासदों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाकर पालिका प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया और गुलाम गौस पर गंभीर आरोप भी लगाए गए। नगर में चल रही ठेके पर सफाई व्यवस्था को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारियों के साथ गालीगलौज के मामले में गुलाम गौस के खिलाफ एसटी/एससी में केस भी दर्ज हुआ था।
ये हुए विकास कार्य
ये कार्य रह गए अधूरे

- वार्ड तीन और चार में स्थित तिकोनिया पार्क का सौंदर्यीकरण कराया गया।
- वार्ड नौ में तालाब का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कराया।
- वार्ड 11 में नहर की कवरिंग कराई।
- सार्वजनिक जगहों पर महिला एवं पुरुष शौचालय, प्याऊ का निर्माण कराया।
- डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण और रात्रि कालीन सफाई की शुरुआत कराई।
ये कार्य रह गए अधूरे
- पालिका के कार्यालय के लिए भूमि चयन सिर्फ कागजों में सिमट गया।
- सकैनिया रोड पर बाबा भूमणशाह स्मृति द्वार का निर्माण का कार्य अधूरा।
- आवास विकास वार्ड में पार्कों का सौंदर्यीकरण नहीं हो पाया।
- ग्राम मजरा हसन में 13,68,00000 रुपये से बनने वाले ट्रंचिंग ग्राउंड का कार्य शुरू नहीं हुआ।