फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tempo run from shaktifarm to kitchha.

शक्तिफार्म से किच्छा के बीच दौड़ने लगे मैजिक टेंपो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Tempo run from shaktifarm to kitchha.
शक्तिफार्म में हरी झंडी दिखाकर किच्छा के लिए टेंपो रवाना करते डीसीबी चेयरमैन। - फोटो : SITARGANJ
पाड़ागांव से तिलियापुर, नजीमाबाद होते हुए किच्छा रूट का परमिट स्वीकृत होने पर शुक्रवार से 13 मैजिक टैंपो दौड़ने लगे हैं। डीसीबी चेयरमैन योगेंद्र सिंह रावत ने वाहन चालकों को चाबी सौंप और हरी झंडी दिखाकर वाहनों को किच्छा के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

कोरोना की पहली लहर के बाद से निजी वाहनों का संचालन बंद होने से इससे जुड़े चालक व अन्य कर्मचारियों के सामने रोजी रोटी की समस्या आ खड़ी हुई थी। निजी बस के कुछ कर्मचारियों ने मैजिक टैंपो के लिए डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक में ऋण के लिए आवेदन किया। डीसीबी चेयरमैन योगेंद्र सिंह रावत की पहल पर नारद राय, हरिदास, अरविंद बढ़ई, संजीत अलमान, रंजीत महंत, रमेश पासवान, गोविंद मल्लिक सहित 13 लोगों को मैजिक टैंपो खरीदने के लिए आठ-आठ लाख रुपये स्वीकृत हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को यहां से पड़ागांव, तिलियापुर, नजीबाबाद होते हुए किच्छा के लिए टैंपो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। डीसीबी चेयरमैन योगेंद्र रावत ने कहा कि स्वरोजगार के लिए आवेदन करने वालों को ऋण देने में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने आठ महिला समूह को 40 लाख का ऋण भी वितरित किया। वहां डीसीबी के महाप्रबंधक रामअवध, डीजीएम रामयज्ञ तिवारी, दिनेश शुक्ला, उत्तम आचार्य, कार्तिक राय, विजय सिंह, कृष्णपद मंडल, देबू मंडल, मयंक अग्रवाल, महेश कुमार, संजय बाछाड़ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed