फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Temperatures rose by 8 degrees in 48 hours

Udham Singh Nagar News: 48 घंटे में आठ डिग्री चढ़ा पारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Temperatures rose by 8 degrees in 48 hours
रुद्रपुर। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। तराई में बीते 48 घंटे में आठ डिग्री पारा चढ़ गया। इसका नतीजा रहा कि बड़ी संख्या में लोग वायरल बुखार की जद में आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में एक सितंबर को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अगले दिन दो सितंबर को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान .4 डिग्री लुढ़ककर 23.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इस दिन बारिश का दौर थम गया। इसका नतीजा रहा कि तीन सितंबर को तापमान में 6.5 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। अधिकतम तापमान 32.5 तो न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चार सितंबर बृहस्पतिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री बढ़कर 34.0 तो न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री बढ़कर 25.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस महीने की शुरुआत से मौसम में उतार-चढ़ाव से लोग तेजी से वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। जिला चिकित्सालय के पीएमएस डॉ. आरके सिन्हा ने बताया कि उतार-चढ़ाव के मौसम में वैक्टिरियल इंफेक्शन के चांस अधिक हो जाते हैं। लोग धूप से आकर ठंडा पानी न पिएं। सर्द-गर्म के मौसम में वायरल इंफेक्शन हो जाता है। सर्दी जुकाम, बुखार होने पर तुरंत डाॅक्टर से संपर्क करें। छींकते हुए मास्क और रुमाल का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed