फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tehsildar inspected the canal on the complaint of releasing contaminated water

Udham Singh Nagar News: दूषित पानी छोड़ने की शिकायत पर तहसीलदार ने किया नहर का निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar inspected the canal on the complaint of releasing contaminated water
काशीपुर के ग्राम पैगा स्थित पैगा फार्म में सिंचाई नहर का निरीक्षण करते तहसीलदार युसूफ अली। संवा? - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। सिंचाई नहर में फैक्टरी का दूषित पानी छोड़ने और पानी से फ सलें बर्बाद होने की शिकायत पर तहसीलदार ने रविवार को नहर का मौका मुआयना किया। तहसीलदार ने पीसीबी को दूषित पानी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ग्राम पैगा निवासी लखवीर सिंह उर्फ लखविंदर सिंह ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि ग्राम पैगा उत्तरी में उनका पैगा फ ार्म है। वर्तमान में लगभग आठ एकड़ खेत में गेहूं की फ सल बोई हुई है। बताया कि फ ार्म के पूरब दिशा में सिंचाई विभाग की नहर है। आरोप है कि महुआखेड़ा गंज स्थित एक फैक्टरी अपने यहां का रसायन युक्त पानी इस नहर में रात के समय छोड़ती है। प्रतिदिन नहर का पानी ओवरफ्लो होकर उसके खेत में घुस जाता है और फ ार्म में लगी लगभग आठ एकड़ गेहूं की फसल खराब हो गई है। बताया कि बीती चार फ रवरी को सिंचाई विभाग में शिकायत करने पर एक पर्यवेक्षक मौके पर आया था और पानी का सैंपल लेकर लौट आया। पीड़ित किसान ने बताया कि रसायनयुक्त पानी से बदबू आती है और सांस लेने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

उधर शिकायत मिलने पर एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार यूसुफ अली ने निरीक्षण किया। तहसीलदार ने बताया कि फैक्टरी प्रबंधन से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। बताया कि क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संपर्क कर उनसे ग्राम पैगा में सिंचाई विभाग की सिंचाई नहर का सैंपल लेने के लिए कहा गया है। सोमवार को पीसीबी की ओर से सैंपल लेने के साथ ही संबंधित फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed