{"_id":"6679104396f25df4670ded76","slug":"teenager-injured-in-leopard-attack-in-bazpur-udham-singh-nagar-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leopard Attack: 13 साल की लड़की पर तेंदुए ने किया हमला...चीख-पुकार सुनकर आए लोग, ऐसे भागा आदमखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Leopard Attack: 13 साल की लड़की पर तेंदुए ने किया हमला...चीख-पुकार सुनकर आए लोग, ऐसे भागा आदमखोर
Mon, 24 Jun 2024 11:50 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 24 Jun 2024 11:50 AM IST
सार
बाजपुर में गांव गोबरा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बना है। रविवार देर शाम तेंदुए ने हमला कर किशोरी को घायल कर दिया। शोरगुल होने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में किशोरी घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाजपुर में गांव गोबरा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बना है। रविवार देर शाम तेंदुए ने हमला कर किशोरी को घायल कर दिया। शोरगुल होने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
रविवार देर शाम सात बजे गांव गोबरा निवासी गुरदेव सिंह की बेटी संदीप कौर (13) घर के पास शौच के लिए गई थी। तभी तेंदुए ने उसपर अचानक हमला कर दिया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। शोरगुल होने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल किशोरी को परिवार के लोगों ने उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Pithoragarh: गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, घर में हुआ जोरदार विस्फोट; धमाके से गिरी दीवार...दब गई महिला
विज्ञापन
वहीं, रामनगर डीएफओ पीसी आर्य ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, फिर भी बन्नाखेड़ा रेंज के कर्मचारियों को मौके पर भेज पड़ताल कराई जाएगी।