फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Technical fault in EVM

तीसरी ईवीएम आने के बाद एक घंटे देरी से शुरू हुआ मतदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Technical fault in EVM
खटीमा के बग्घा चौवन में ईवीएम खराब होने के बाद मतदान के लिए इंताजर में बैठे मतदाता। संवाद - फोटो : KHATIMA
रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव में जिले के कई बूथों पर ईवीएम खराब होने से एक घंटे देरी में मतदान शुरू हो सका। रुद्रपुर खेड़ा में तो मतदाताओं ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि वह वोट डालने सुबह साढ़े सात बजे से ही बूथों पर पहुंच गए थे, लेकिन प्रशासन की लापरवाही की वजह से वोट डालने में दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार को रुद्रपुर, किच्छा, खटीमा और गदरपुर विधानसभा के पांच केंद्रों पर ईवीएम व वीवीपैट मशीन खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ। रुद्रपुर विधानसभा के खेड़ा बूथ संख्या-88 में आठ बजे से ही मतदेय परिसर में वोट डालने वालों का तांता लग गया। एक ईवीएम खराब होने के चलते बूथ पर दूसरी ईवीएम को लाया गया। लेकिन दूसरी ईवीएम में भी बैटरी की गड़बड़ी के चलते फिर तीसरी ईवीएम मंगाई गई। तकनीकी दिक्कतों को ठीक करते-करते पूरा एक घंटा लग गया।
विज्ञापन

इधर दूसरी ओर शांतिपुरी के जवाहर नगर के 44 बूथ संख्या में ईवीएम खराब होने से मतदान एक घंटे तक प्रभावित रहा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह अधिकारी ने कहा कि मशीनों में तकनीकी दिक्कत आने के बाद दूसरी ईवीएम मशीनों का प्रयोग किया गया। ट्रांजिट कैंप में भी ईवीएम खराब होने से मतदान करीब एक घंटे प्रभावित रहा। वहीं मतदान टीम ने वेबकास्टिंग के लिए लगाए गए कैमरे खराब होने पर उसे ठीक किया। जिसमें आरडीएस पब्लिक स्कूल रम्पुरा, जन्मभूमि हाईस्कूल ट्रांजिट कैंप व जनता इंटर कॉलेज रुद्रपुर में तकनीकि खराबी को ठीक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन में तकनीकी खराबी से मतदान हुआ प्रभावित
किच्छा। मलसा गिरधरपुर स्थित पोलिंग बूथ पर ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी के चलते मतदान घंटाभर बाधित रहा। बाद में मशीन बदलने के बाद पोलिंग शुरू हो सकी। बताया जा रहा है कि सुबह बूथ नंबर सात पर जब दो मत पड़ गए तो मशीन में खराबी आ गई। सूचना पर टीम दूसरी मशीन लेकर पहुंची तो पोलिंग शुरू हो सकी। ग्राम के लक्ष्मण दास बांगा ने बताया कि इस दौरान घंटा भर मतदान रुका रहा। बाद में टीम ने पहली मशीन को भी सील कर दिया और दूसरी से मतदान शुरू करवाया। संवाद
कई बूथों पर ईवीएम में आई खराबी
सितारगंज। क्षेत्र के कई बूथों पर ईवीएम में खराबी आने से मतदान में बाधा उत्पन्न हुई। सितारगंज के आदर्श बूथ राइंका में मतदान केंद्र के भाग संख्या-60 एवं गोरीखेड़ा गांव के भाग संख्या 85 के कमरा नंबर दो की ईवीएम खराब हो गई। इससे सुबह करीब दो घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। मतदाताओं ने वहां तैनात कर्मचारियों व पुलिस के समक्ष नाराजगी भी जताई। शक्तिफार्म के अरविंदनगर गांव में भी ईवीएम खराब होने से मतदान में बाधा आई। प्रशासन की ओर से ईवीएम की व्यवस्था को दुरुस्त कर मतदान चालू कराया गया। संवाद
प्रतापपुर, मुडेली एवं बग्घा चौवन में ईवीएम खराब होने से मतदान रुका
खटीमा। विधानसभा क्षेत्र के प्रतापपुर बग्घा चौवन तथा ग्राम मुडेली स्थित मतदान केंद्रों की ईवीएम खराब होने से मतदान कार्य प्रभावित रहा। खराब मशीने कुछ समय बाद सही कर ली गई जिससे मतदान कार्य सुचारु चल सका। ग्राम मुडेली में एक घंट से अधिक समय तक मशीन के खराब रहने से मतदाताओं की देर शाम तक लंबी कतार लगी रही। राइंका प्रतापपुर स्थित बूथ संख्या 55अ में लगभग 10 मिनट तक ईवीएम मशीन नहीं चली।

मतदान अधिकारी ने बताया कि मशीन में तकनीकी खराबी आ गई थी। कुछ समय बाद ठीक हो गई थी।
ग्राम बग्घा चौवन स्थित बूथ नंबर 86 की ईवीएम लगभग 45 मिनट खराब रही। मतदान के लिए लाइन में लंबे मतदाता मशीन के ठीक होने का इंतजार करते रहे। जिससे बाद में ठीक कर लिया गया। ग्राम मुडेली स्थित बूथ नंबर 129 में लगी ईवीएम मशीन लगभग एक घंटे से अधिक समय तक खराब रही। मशीन खराब होने की शिकायत पर पीठासीन अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। एक घंटे बाद मशीन ठीक होने पर मतदान सुचारु हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed