फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teachers' tempers flared after direct recruitment notification was issued.

Udham Singh Nagar News: सीधी भर्ती की विज्ञप्ति जारी होने से चढ़ा शिक्षकों का पारा

Sat, 20 Sep 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 20 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Teachers' tempers flared after direct recruitment notification was issued.
समूह ग की भर्ती का किया बहिष्कार, शिक्षा विभाग के अधिकारी परेशान
विज्ञापन


रुद्रपुर। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग के तहत विभिन्न विभागों की लिखित परीक्षा 21 सितंबर को होगी। इधर, राजकीय शिक्षक संघ से वार्ता के बाद प्रधानाचार्य पदों पर शासन की तरफ से सीधी भर्ती की विज्ञप्ति जारी किए जाने के बाद संघ ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया है। संघ के इस निर्णय ने शिक्षा विभाग की परेशानी बढ़ा दी है। आननफानन परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए एलटी और अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। इसके साथ ही प्राथमिक और जूनियर के अध्यापकों को प्रतीक्षा में रखा गया है। ।
कोट- मुख्यमंत्री की संघ के वार्ता के बाद अचानक शासन की तरफ से प्रधानाचार्य पदों पर सीधी भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इसको लेकर संघ ने निर्णय लिया है कि अब और उग्र आंदोलन होगा। 25 के बाद कुमाऊं में बड़े स्तर का आंदोलन किया जाएगा। साथ ही सभी शिक्षक पठन-पाठन के अलावा सभी कार्यों का बहिष्कार करेंगे। -दीपक शर्मा, अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ।
विज्ञापन


कोट-आयोग की ओर से रविवार को होने वाली लिखित परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है। सभी केंद्रों पर व्यवस्थापक, पर्यवेक्षकों की तैनाती हो गई है। हरेंद्र कुमार मिश्र, प्रभारी सीईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed