फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teachers became BLOs, school education system collapsed

Udham Singh Nagar News: शिक्षक बने बीएलओ, विद्यालय में पढ़ाई व्यवस्था चरमराई

Fri, 23 Jan 2026 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 23 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Teachers became BLOs, school education system collapsed
काशीपुर। रसायन, भौतिक विज्ञान आदि महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों की बीएलओ कार्य में ड्यूटी लगने से विद्यालयों में पढ़ाई नहीं हो पा रही है। इस कारण बोर्ड परीक्षा परिणाम पर प्रभाव पड़ सकता है। इस संबंध में विभागीय अधिकारी जवाब देने से बचते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से बीएलओ कार्य में काशीपुर ब्लॉक के 17 अतिथि शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें जीजीआईसी काशीपुर से आठ, जीजीआईसी महुआखेड़ा गंज से चार, राजकीय इंटर कॉलेज बरखेड़ी से दो, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज महुआखेड़ा गंज से दो, राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापपुर से एक शिक्षक शामिल है।
विज्ञापन

इसमें सबसे अधिक जीजीआईसी में रसायन, भौतिक विज्ञान समेत महत्वपूर्ण विषय के आठ शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इससे विद्यालय में पढ़ाई व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर जीजीआईसी काशीपुर के अभिभावक संघ अध्यक्ष शाहनवाज आलम खान ने डीएम को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में 1855 छात्राएं अध्ययनरत है। नवंबर से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान महत्वपूर्ण विषय समेत विद्यालय के आठ अतिथि शिक्षिकाओं की ड्यूटी बीएलओ कार्य के लिए लगाई गई है। इससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।
बताया कि परिषदीय परीक्षा फरवरी 2026 में प्रस्तावित है। इस कारण से विद्यालय में इन विषयों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। इसका प्रभाव छात्राओं के शिक्षण एवं परिषदीय परीक्षा के परिणामों में पड़ सकता है। उन्होंने छात्राओं के हित को देखते हुए शिक्षिकाओं को बीएलओ कार्य से मुक्त करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। ताकि शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चल सके।


कोट

- अतिथि शिक्षकों को बीएलओ कार्य में लगाया गया है। बोर्ड परीक्षा नजदीक है। शिक्षकों के बजाए अन्य कर्मियों से यह कार्य कराने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया जाएगा। ताकि विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। - कुंवर सिंह रावत, मुख्य शिक्षाधिकारी, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed