{"_id":"5afb29bf4f1c1bcf408b59bf","slug":"teacher-suspended-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्राइमरी स्कूल की छात्रा से छेड़खानी पर शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइमरी स्कूल की छात्रा से छेड़खानी पर शिक्षक निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Wed, 16 May 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शिक्षक को छात्रा से छेड़खानी के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक के खिलाफ पूर्व में भी छात्राओं से छेड़खानी की शिकायतें मिलती रही हैं। डीईओ (बेसिक) मेहता ने बताया कि प्राथमिक दृष्टया आरोप सही प्रतीत होने पर शुरुआती कार्रवाई करते हुए शिक्षक प्रमोद को निलंबित कर दिया गया है और जांच उप शिक्षा अधिकारी बाजपुर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
बाजपुर तहसील के एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक शिक्षक प्रमोद पर दो दिन पहले स्कूल की छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। अभिभावक की शिकायत पर उप शिक्षा अधिकारी बाजपुर ने मामले की जांच की। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर उन्होंने इसकी जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) रवि मेहता को भेजी थी। शुरूआती कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आरोपी पर शिक्षक पर इससे पहले भी कुछ अभिभावकों ने बच्चियों के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। लेकिन उच्च अधिकारियों से लिखित शिकायत नहीं करने के कारण वह अब तक बचता चला आ रहा था।
विज्ञापन