फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teacher burnt to death in Rudrapur under suspicious circumstances

Uttarakhand: शिक्षिका की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, 14 साल से साथ रह रहे केयरटेकर से पूछताछ; लगा ये आरोप

Tue, 28 Oct 2025 04:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 28 Oct 2025 04:57 PM IST
सार

कौशल्या कॉलोनी में रहने वाली शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में आग में जलने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Teacher burnt to death in Rudrapur under suspicious circumstances
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के कौशल्या कॉलोनी में रहने वाली शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में आग में जलने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मूलरूप से अल्मोड़ा और हाल कौशल्या फेस दो निवासी 52 वर्षीय सुषमा पंत किच्छा स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी। बताया जा रहा है कि वह अकेली थी और उसके साथ यूपी निवासी विवाहित अजय मिश्रा 14-15 साल से केयरटेकर के रूप में रह रहा था। अजय मिश्रा दक्ष चौराहे पर होटल चलाता है। मंगलवार सुबह सुषमा पंत घर पर ही थी, जबकि अजय मिश्रा सुबह सवा सात बजे मुख्य गेट पर ताला लगाकर होटल चला गया। इस दौरान सुषमा ने घर के बाहर से गुलाब के फूल पूजा पाठ के लिए तोड़े। दोपहर में जब अजय मिश्रा घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था, जब उसने दरवाजे को धक्का दिया तो सुषमा की जली लाश देखकर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। बाद में सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र गंगवार ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर एसएसआई नवीन बुधानी, एसआई नवीन जोशी, एएसएसआई मोहन जोशी और फोरेंसिक टीम प्रभारी सत्य प्रकाश रायपा पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य संकलन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अजय मिश्रा पर सुषमा को जलाकर मारने का आरोप लगाया गया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामला संदिग्ध है। अजय मिश्रा से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी कि उसकी जलाकर हत्या की है या आत्महत्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed