{"_id":"5dc469d48ebc3e5b330af331","slug":"tanakpur-vs-punjab-in-final-khatima-news-hld3631795158","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा को हराकर टनकपुर की टीम पहुंची फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा को हराकर टनकपुर की टीम पहुंची फाइनल में
विज्ञापन
प्र्रतीकात्मक चित्र
खटीमा। शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद नायक मनोज सिंह रुमाल की स्मृति में फुटबाल महाकुंभ के सेमीफाइनल में टनकपुर ने खटीमा को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शुक्रवार को टनकपुर और पंजाब के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।
लोहियाहेड के गांधी स्टेडियम में आयोजित फुटबाल महाकुंभ में बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मुकाबला टनकपुर और खटीमा के बीच खेला गया। मैच का शुभारंभ भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री राकेश राणा ने किया। मैच के पहले हाफ में टनकपुर के खिलाड़ी कार्की ने पहला गोल किया तथा दीपक ने दूसरा गोल कर अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई।
दूसरे हाफ में टनकपुर और खटीमा के खिलाड़ियों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन दोनों टीमों के खिलाड़ी खेल समाप्ति तक कोई गोल नहीं कर पाए। टनकपुर ने सेमीफाइनल मुकाबला 2-0 से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रेफरी की भूमिका महेश ठाकुर और लाइनमैन की भूमिका कैलाश चंद एवं विकास पोखरिया ने निभाई। प्रतियोगिता के संयोजक हरीश रुमाल ने बताया कि शुक्रवार को फाइनल मुकाबला पंजाब और टनकपुर के बीच खेला जाएगा।