फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Survey of Income Tax at Kashipur

काशीपुर में आढ़ती के घर आयकर का सर्वे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Survey of Income Tax at Kashipur
काशीपुर में छापे के दौरान पूछताछ करते आयकर अधिकारी। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। देहरादून से आई आयकर विभाग की टीम ने शहर के प्रतिष्ठित आढ़ती के घर सुबह छह बजे पहुंचकर सर्वे शुरू किया। कार्रवाई की खबर शहर में फैलने से व्यापारियों में खलबली मच गई। आयकर विभाग की कार्रवाई देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन

सोमवार सुबह लगभग छह बजे रघुनाथ अरोरा के रामनगर रोड देवस्थली कॉलोनी स्थित आवास पर आयकर विभाग की टीम पुलिस फोर्स के साथ पहुंची। पुलिस टीम ने अरोरा के मकान के अंदर सभी का प्रवेश बंद कर दिया। टीम ने व्यवसायी के प्रतिष्ठानों के दस्तावेजों की गहनता से जांच शुरू कर दी। सूत्रों की मानें तो इस दौरान टीम ने व्यवसायी के बयान भी दर्ज किए हैं। टीम की कार्रवाई इतनी गोपनीय रखी गई कि स्थानीय अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। वहीं सर्वे की सूचना मिलते ही शहर के व्यापारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

सर्वे कार्रवाई की आयकर विभाग के अधिकारियों से कोई जानकारी नहीं मिल सकी। टीम की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टीम को सर्वे में काफी कुछ मिला है। बताया जा रहा है कि टीम व्यवसायी के बैंक लॉकर को भी खंगालने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे भाजपा की राजनीतिक साजिश : बाली
काशीपुर। सर्वे की सूचना मिलने पर व्यापारी के रिश्तेदार और आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी दीपक बाली मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि यह सर्वे भाजपा की राजनीतिक साजिश है। चुनाव में अपनी हार होते देख भाजपा नेताओं ने यह षड्यंत्र रचा है। मेरे रिश्तेदार को आयकर अधिकारियों के जरिये प्रताड़ित किया जा रहा है। यह गंदी राजनीति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed