पक्का निर्माण कराया ध्वस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवि प्रशासन ने झा कालोनी में अवैध निर्माण कर रहे ठेका कर्मियों के भवनों को ध्वस्त किया। पंतनगर इंटर कालेज में ठेके पर कार्यरत कृष्ण कुमार, सीआरसी में कार्यरत रामभुजारत अपनी झोपड़ी पर ईट, बालू व सीमेंट से पक्का निर्माण कार्य कर रहे थे। पक्के निर्माण निर्माण की सूचना मिलने पर सुरक्षा विभाग, परिसम्पत्ति विभाग व बिजली विभाग की टीम ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर हो रहे निर्माण कार्य को ध्वस्त करते हुये बिजली भी काट दी और चेतावनी देते हुये पक्का निर्माण न करने की हिदायत दी। टीम में सुरक्षाधिकारी डा. अरूण चौधरी, परिसम्पत्ति अधिकारी सत्येन्द्र सिंह, सहायक सुरक्षाधिकारी रविन्द्र मिश्रा व मदन सिंह मेहरा, सहायक निदेषक फहीमुद्दीन, जेईई आरपी वार्श्णेय, सुरक्षा सुपरवाइजर मंजूर अहमद, जितेन्द्र कुमार आदि थे। वहीं पंत विवि के सुरक्षा विभाग ने विवि में अवैध रूप से झोपड़ी बनाकर रह रहे लोगो को 15 अप्रैल तक झोपड़ी हटाने के आदेश जारी किये है। सुरक्षाधिकारी डा. अरूण चौधरी ने बताया कि पंत विवि में कुछ ऐसे लोग अवैध रूप से झोपड़ी बनाकर रह रहे है। जिन्हे विवि द्वारा आवास आवंटित किये गये है। ऐसे लोगो को 15 अप्रैल तक झोपड़ी हटाने के लिए नोटिस भेजे और चिपकाये गये है। उसके बाद उन्हे सुरक्षा विभाग द्वारा हटाया जायेगा।