फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sultan and Dilbagh returned to jail after completion of remand

Udham Singh Nagar News: रिमांड पूरी होने के बाद वापस जेल पहुंचे सुल्तान और दिलबाग

Fri, 19 Apr 2024 04:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 19 Apr 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Sultan and Dilbagh returned to jail after completion of remand
सर्बजीत सिंह।

विज्ञापन
खटीमा। बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का दूसरा शार्प शूटर सर्बजीत सिंह का 22 दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका है। लोकेशन न मिलने के कारण पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।

बीते 28 मार्च को डेरे में घुसकर तरनतारण, पंजाब निवासी सर्बजीत सिंह और बिलासपुर, यूपी निवासी अमरजीत सिंह ने गोली मारकर बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर दी थी। शार्प शूटर अमरजीत को पुलिस नौ अप्रैल को हरिद्वार जिले में मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है लेकिन दूसरे शार्प शूटर सर्बजीत सिंह का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। उसकी तलाश में पुलिस यूपी, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में लगातार दबिश दे रही है। इधर, हत्याकांड के मास्टरमाइंड का पता लगाने के लिए पुलिस टीमें लगातार जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बाबा तरसेम सिंह की हत्या के षडयंत्र में शामिल नौ लोगों को अब तक पुलिस गिरफ्तार कर चुकी हैं। इनमें से दो अभियुक्तों शाहजहांपुर निवासी दिलबाग सिंह और बिलासपुर निवासी सुल्तान सिंह को पूछताछ के लिए दो दिन की कस्टडी रिमांड भी ली गई थी। रिमांड के दौरान दिलबाग की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त राइफल भी बरामद कर ली है। दो दिन की रिमांड पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में सुल्तान सिंह से भी कुछ जानकारी मिली है, जिनके माध्यम से पुलिस को हत्याकांड के मास्टर माइंड तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed