फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sugarcane Farming in Khatima

Udham Singh Nagar News: खटीमा-मझोला सहकारी गन्ना विकास समिति ने सितारगंज चीनी मिल को किया 3.85 लाख क्विंटंल गन्ना सप्लाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane Farming in Khatima
खटीमा। खटीमा-मझोला सहकारी गन्ना विकास समिति को इस बार 21 लाख क्विंटल गन्ने की आपूर्ति का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष यह समिति चीनी मिल सितारगंज को 3,85,000 क्विंटल गन्ना दे चुकी है। चीनी मिल करीब होने एवं किसानों को समय पर गन्ने का भुगतान, पर्चियां ऑनलाइन एसएमएस से मिलने से क्षेत्र के किसानों का रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में गन्ने किसानों की संख्या लगभग पांच हजार से अधिक है। सितारगंज चीनी मिल के चालू होने से पहले किसान बाजपुर, किच्छा एवं नादेही चीनी मिलों को गन्ना देते थे। भुगतान के लिए भी किसान परेशान रहते थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से सितारगंज चीनी मिल ने खटीमा में 20 गन्ना क्रय खोले हैं। बकाया भुगतान के बारे में गन्ना आयुक्त हंसा दत्त पांडे के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका।
विज्ञापन

समिति को नहीं मिला कमीशन और वेतन
खटीमा। खटीमा-मझोला सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव गांधी राम सिंह ने बताया कि सितारगंज चीनी मिल से समिति को वर्ष 2021-22 के गन्ने का कमीशन नहीं मिल सका है। यह राशि करीब 42,85,000 रुपये है। समिति के 16 कर्मचारी पिछले नौ माह के वेतन से वंचित हैं। इस मद में करीब साढ़े आठ लाख रुपये का भुगतान होना है। इसके लिए उच्चाधिकारियों से कई बार अनुरोध किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed