{"_id":"65e4cca22aab78388506b117","slug":"subedar-major-ganesh-singh-dies-after-fighting-three-wars-khatima-news-c-236-1-ktm1001-102762-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तीन युद्ध लड़ने सूबेदार मेजर गणेश सिंह का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तीन युद्ध लड़ने सूबेदार मेजर गणेश सिंह का निधन
Mon, 04 Mar 2024 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। देश के लिए तीन युद्ध लड़ने वाले चार कुमाऊं रेजिमेंट के सूबेदार मेजर गणेश सिंह (92) का शनिवार रात बीमारी के चलते निधन हो गया। उनका बरेली (यूपी) स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार को बनबसा (चंपावत ) स्थित श्मशान घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। पुत्र प्रदीप सिंह ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से रुम-सकुन, पिथौरागढ़ का रहने वाला है। 70 के दशक में उनका परिवार खटीमा में आकर बस गया था। उनके पिता ने देश के लिए वर्ष 1962 में चीन और 1965 व 1971 में पाकिस्तान के विरुद्ध युद्ध लड़े थे। वहां रंदीप पोखरिया, गंगा सिंह, श्याम सिंह, विक्रम सिंह, दीवान रावत, भुवन रावत, रोशन रावत, पित्ती देवी आदि थे।