{"_id":"66199b1f5444afd9b30671b4","slug":"students-not-found-in-missarwala-and-bentwala-kashipur-news-c-235-1-ksp1005-110155-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: राप्रावि मिस्सरवाला और बैंतवाला में छात्र संख्या मिली शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: राप्रावि मिस्सरवाला और बैंतवाला में छात्र संख्या मिली शून्य
Sat, 13 Apr 2024 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 13 Apr 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
काशीपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्राचार्य ने दो राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में एक भी छात्र के नहीं पहुंचने पर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को डायट प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने ब्लॉक मैनटोल मनोज कुमार चौहान के साथ सबसे पहले राउप्रावि बैलजूड़ी का निरीक्षण किया गया। यहां 8:30 बजे तक 113 में से मात्र चार छात्र पंजीकृत मिले। साथ ही अभी तक एक भी नया छात्र का प्रवेश नहीं होना पाया गया।
इसके बाद वह राउप्रावि मिस्सरवाला पहुंचे जहां 107 में से एक भी छात्र उपस्थित नहीं पाया गया। पांच में से एक शिक्षिका अनुपस्थित मिली। इसके बाद राप्रावि बैंतवाला में भी छात्र संख्या शून्य मिली। इसके बाद राप्रावि रामजीवनपुर में शौचालय गंदे मिले जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
इसके बाद वह राप्रावि व राउप्रावि गढ़ीनेगी, राप्रावि करनपुर, राप्रावि भरतपुर का भी निरीक्षण किया। यहां छात्रों की संख्या ठीक मिली।
आठ राप्रावि व राउप्रावि का निरीक्षण किया गया। मिस्सरवाला और बैंतवाला में छात्र संख्या शून्य मिली है। रामजीवनपुर में शौचालय गंदे मिले हैं। खंड शिक्षाधिकारी को इन स्कूलों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. राजेंद्र सिंह, प्राचार्य, डायट, ऊधमसिंह नगर