{"_id":"57cecc6b4f1c1b305e317ea4","slug":"students-are-studying-under-the-high-voltage-line-of-11-and-33kva","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट के साये में हो रही पढ़ाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट के साये में हो रही पढ़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
बिजली की तारें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
33 एवं 11 हजार केवीए की हाइटेंशन लाईनों के बीच चल रहे एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले नौनिहालों की जिंदगी खतरे की जद में है। सुरक्षा के सवाल पर प्रबंध तंत्र, उप शिक्षाधिकारी सहित उपखंड पावर कारपोरेशन के अधिकारी एक दूसरे के सिर ठिकरा फोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
चकरपुर के स्कूल गुरुकुल एकेडमी की एक ब्रांच लोहियाहेड में चलाई जा रही है। विद्यालय के ऊपर से 33केवी की और 11 केवी की दो हाइटेंशन लाइनें गुजर रहीं हैं। क्षेत्र में करेंट लगने की लगभग आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी है। कुछ समय पहले विद्यालय में पुताई के दौरान एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो चुकी है। बावजूद इसके सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थियों के सुरक्षा के सवाल पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि लाइन हटाने के लिए उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए गए हैं। जिस पर अवर अभियंता सन्नी गोस्वामी ने लाइट हटाने के लिए स्टीमेट तैयार करने का आश्वासन दिया है। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने भी लाइट को हटाने को संबंधित अधिकारी को पत्र भेजा है। उप शिक्षाधिकारी सोनी मेहरा ने बताया कि संबंधित विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक कार्रवाई को नोटिस दिया जाएगा। वहीं उपखंड अधिकारी अंबिका यादव ने बताया कि संभावित खतरे से विद्यालय प्रबंधन को नोटिस भेजकर अवगत कराया जा चुका है। शिक्षा विभाग के साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारी किसी भी दुर्घटना के प्रति विद्यालय प्रबंधन को ही उत्तरदायी बताते हैं।
विज्ञापन