फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Student riding bike dies in collision with dumper, two youths injured

Udham Singh Nagar News: डंपर की टक्कर बाइक सवार छात्र मौत, दो युवक घायल

Thu, 22 Feb 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 22 Feb 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Student riding bike dies in collision with dumper, two youths injured
बाजपुर। पीजी कॉलेज मोड़ पेट्रोल पंप के सामने डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई। गांव रानी नागल फौजी काॅलोनी निवासी आदर्श चौहान (18) बृहस्पतिवार को अपने साथी निहाल (19) और विशाल (19) के साथ बाइक से बाजपुर शहर की तरफ जा रहा था। पेट्रोल पंप के सामने डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। हालत गंभीर होने पर लोग आदर्श को उप जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। निहाल और विशाल को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे एसआई कैलाश नगरकोटी ने डंपर को कब्जे में ले लिया। एसएसआई जसबीर सिंह चौहान के अनुसार डंपर खाली था। चालक पंप से तेल डलवाकर लौट रहा था। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताते हैं कि आदर्श चौहान पीजी कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर का छात्र था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed