फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Student On Terrace for Teacher

Udham Singh Nagar News: अंग्रेजी के गुरुजी की तैनाती की मांग पर छत पर चढ़ गए छात्र, जानिए कहां

Sat, 07 Oct 2023 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 07 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Student On Terrace for Teacher
बाजपुर पीजी कालेज में प्रदर्शन करते छात्र। संवाद
पीजी कॉलेज बाजपुर में दो घंटे तक अफरातफरी, प्राचार्य के आश्वासन पर माने छात्र
विज्ञापन

बाजपुर। पीजी कॉलेज में अंग्रेजी प्राध्यापक की नियुक्ति और वार्षिकोत्सव नहीं होने से गुस्साए छात्रसंघ अध्यक्ष समेत आठ विद्यार्थी छत पर चढ़ गए। जिससे कॉलेज में करीब दो घंटे तक अफरातफरी मची रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने की कोशिश की। विद्यार्थियों ने मांग पूरी नहीं होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी। कॉलेज और पुलिस प्रशासन ने बमुश्किल समझाया। प्राचार्य डॉ. केके पांडेय के आश्वासन पर छात्र छत से उतरे।
शुक्रवार सुबह 11 बजे छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक चौधरी अपने आठ साथियों के साथ कॉलेज भवन की छत पर चढ़ गए। सूचना पर एसएसआई गोविंद मेहता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छात्रों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच झड़प हो गई। विद्यार्थियों ने साफ तौर पर कहा कि अंग्रेजी प्राध्यापक की तैनाती और वार्षिकोत्सव जल्द कराया जाए। वार्ता करने के लिए प्राचार्य डॉ. केके पांडेय, चीफ प्राक्टर डॉ. प्रदीप दुर्गापाल, छात्रसंघ प्रभारी डॉ. बृजेश जोशी, डॉ. मनप्रीत ने पुलिस टीम के साथ पहुंचे। प्राचार्य डॉ. पांडेय ने अंग्रेजी प्राध्यापक की तैनाती कराने की कोशिश की जाएगी। 23 और 24 अक्तूबर को मूल्यांकन टीम के भ्रमण के बाद 26 और 28 अक्तूबर को वार्षिकोत्सव कराया जा सकता है। जिस पर सहमत होकर विद्यार्थी छत से उतर गए।
विज्ञापन

कोट
अंग्रेजी प्राध्यापक की नियुक्ति के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय को पहले भी लिखा जा चुका है। दोबारा लिखकर नियुक्ति करने का अनुरोध किया जाएगा। मूल्यांकन के बाद वार्षिकोत्सव के लिए 26 और 28 अक्तूबर की तिथियां दी हैं। छात्रों की सहमति पर वार्षिकोत्सव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. केके पांडेय, प्राचार्य पीजी कॉलेज बाजपुर।

इनसेट......
तीन साल से वार्षिकोत्सव नहीं कराया गया है। अंग्रेजी प्राध्यापक नहीं होने से विद्यार्थी परेशान हैं। दोनों मांगों को लेकर कई बार कहा गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तीन साल से हर छह माह में विद्यार्थियों से 50 रुपये वार्षिकोत्सव का लिया जाता है। मांगे नहीं मानी गई तो आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा।

दीपक चौधरी, छात्रसंघ अध्यक्ष पीजी कॉलेज बाजपुर।

इनसेट.......
कॉलेज में भिड़े छात्रों के दो गुट, हंगामा
छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक चौधरी, प्रशांत, आदर्श, रितीश कर्नाटक, विश्वजीत कांबोज, अमन सहित अन्य छात्र अंग्रेजी प्राध्यापक की नियुक्ति और वार्षिकोत्सव कराने की मांग को लेकर छत पर चढ़ गए। इधर कॉलेज के दूसरे गुट के छात्रों ने राजनीति करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इस दौरान दोनों गुटों के बीच तनातनी हो गई। कॉलेज और पुलिस प्रशासन ने समझाकर मामला शांत कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed