फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Student killed in crash, like serious

हादसे में छात्र की मौत, साथी गंभीर

Mon, 28 Dec 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ गदरपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ गदरपुर। Updated Mon, 28 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Student killed in crash, like serious

ट्यूशन पढ़कर वापस घर लौट रहे बाइक और सीवर टैंक की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां एक छात्र ने दम तोड़ दिया और दूसरे छात्र की हालात चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सीवर टैंक और चालक को गिरफ्तार कर लिया। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

रविवार को गांव रामजीवनपुर नंबर दो के रहने वाले 17 वर्षीय कलीम पुत्र जमील अहमद और 18 वर्षीय महफूज पुत्र साबिर हुसैन कक्षा-12 के छात्र है। रोजमर्रा की भांति दोनों छात्र बाइक पर सवार होकर ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे थे। मुख्य मार्ग पर बाइक सामने से आ रही सीवर टैंक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों छात्र छिटककर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां छात्र कलीम ने हायर सेंटर जाते वक्त दम तोड़ दिया और महफूज की हालत गंभीर बनी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सीवर टैंक चालक मय वाहन के गिरफ्तार कर लिया। कलीम की मौत की खबर पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामजीवनपुर वार्ड दो निवासी कलीम और महफूज जहां एक ही कक्षा के छात्र थे। वहीं दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। वे हर वक्त साथ रहते थे और पढ़ाई के दौरान एक दूसरे की मदद करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed