{"_id":"656d9486a75e4d8e130fb25b","slug":"student-dead-after-being-hit-by-unknown-vehicle-in-rudrapur-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्र की मौत, दोस्त के साथ शादी समारोह में जा रहा था मोहसिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्र की मौत, दोस्त के साथ शादी समारोह में जा रहा था मोहसिन
Mon, 04 Dec 2023 02:27 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 04 Dec 2023 02:27 PM IST
सार
रुद्रपुर में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार छात्र की मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर के बिलासपुर रोड में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार नौवी के छात्र की मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, भूतबंगला निवासी 17 वर्षीय मोहसिन नौंवी का छात्र था। रविवार की शाम वह दोस्त आसिब के साथ शादी में शामिल होने बिलासपुर टांडा स्कूटी से जा रहा था। यूपी बार्डर के सोहराब होटल के पास दोनों लघुशंका के लिए रूके थे। मोहासिन स्कूटी पर ही बैठा था जबकि आसिब लघुशंका के लिए सड़क किनारे गया था।
विज्ञापन
इसी बीच पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में मोहसिन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। मोहसिन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बरेली ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में बहेड़ी में उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।मृतक छह भाई बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन