{"_id":"6ac6900ff7dfff59aa0da7aa","slug":"strike-by-friends-of-the-environment-begins-in-kelakheda-continues-in-bazpur-bazpur-news-c-235-1-rdp1019-149861-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: केलाखेड़ा में पर्यावरण मित्रों की हड़ताल शुरू, बाजपुर में जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: केलाखेड़ा में पर्यावरण मित्रों की हड़ताल शुरू, बाजपुर में जारी
Thu, 08 Oct 2026 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
केलाखेड़ा/बाजपुर। नियमितीकरण नहीं होने से नाराज केलाखेड़ा के पर्यावरण मित्रों ने मंगलवार से हड़ताल शुरू कर दी है। बाजपुर में निकाय कर्मियों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी रही। केलाखेड़ा में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने नगर पंचायत पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि 10 महीने का समय बीत जाने के बाद भी महबूब खां और निराले का नियमितीकरण नहीं किया गया। इससे विरोध में हड़ताल शुरू कर दी गई है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी सफाई का कार्य बाधित रहेगा। इधर, बाजपुर में निकाय कर्मी नियमितीकरण की मांग के लिए हड़ताल पर डटे रहे। उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि ने कहा कि मांग पूरी होने पर ही हड़ताल समाप्त होगी। संवाद
विज्ञापन