फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Strictness will be taken against those who throw garbage in the open

Udham Singh Nagar News: खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी सख्ती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Strictness will be taken against those who throw garbage in the open
रुद्रपुर। मेयर विकास शर्मा ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के कार्यों की कर अनुबंधित कंपनी को व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। कहा कि सड़क, नालों में कूड़ा फेंकने वालों पर निगम सख्ती से पेश आएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर निगम सभागार में मेयर शर्मा ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम कर रहीं दोनों कंपनी के अधिकारियों के साथ ही यूजर चार्ज वसूल कर रहीं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ बैठक की। इसमें बताया गया कि सिडकुल में काम करने वाले अधिकतर कर्मचारी सुबह घरों से निकल जाते हैं और कूड़ा कलेक्शन वाहन उसके बाद वहां पहुंचता है। इस कारण ऐसे तमाम घरों का कूड़ा नगर निगम के वाहन नहीं उठा पाते हैं। ये कूड़ा इधर-उधर फेंका जाता है।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाएं कि सिडकुल में काम करने वालों की अधिक संख्या वाले क्षेत्रों में उनके ड्यूटी में जाने से पहले कूड़ा वाहन पहुंच जाए।
ऐसे स्थानों पर सुबह और शाम दो बार कूड़ा कलेक्शन वाहन भेजने के निर्देश दिए। कहा कि यूजर चार्ज नहीं देने वालों को चेतावनी देने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहां मुख्य नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, उपनगर आयुक्त शिप्रा जोशी, राजू नबियाल, हर्षपाल चंडोक, रेनू शर्मा, ममता नेगी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed