फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Stree cleaning safety issues arise woman

सड़क, सफाई और महिला सुरक्षा के मुद्दे उठें

Thu, 05 Jan 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Thu, 05 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर। प्रदेश में चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक पार्टियों के दावेदारों ने जनता को अपने पक्ष में करने के लिए कसरत भी शुुरू कर दी है। लेकिन जनता भी समस्याओं की पोटली लेकर वोट मांगने आने वालों के इंतजार में हैं। शहर में बदहाल सड़क, सफाई, स्वास्थ्य सुविधाएं जैसे तमाम मुद्दे हैं।


महिलाओं का मानना है कि जो भी समस्याओं को हल करने का दमखम रखेगा, वहीं विधायक का ताज पहनेगा। उनका कहना है कि चुनाव तक सभी वायदों की बौछार करते हैं, लेकिन उसके बाद सब भूल जाते हैं। उनका मानना है कि ऐसी सरकार बने जो भ्रष्टाचार मुक्त हो।
विज्ञापन



- आनंद विहार निवासी कामिनी कहती हैं कि शहर की सफाई व्यवस्था पर खासा ध्यान देने की जरूरत है। सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। जहां- तहां कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं। सफाई व्यवस्था ठीक होगी तो शहर साफ सुथरा नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



- दुर्गा कालोनी निवासी विनीता शर्मा कहती है कि यातायात व्यवस्था बहुत खराब है। सड़कों में जाम की स्थिति बनी रहती है। वाहन तो दूर सड़कों में पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की जरूरत है।


- ग्राम खड़कपुर निवासी आशू शर्मा कहती है कि महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहे हैं। महिला सुरक्षा को लेकर खासा ध्यान देने की जरूरत है। महिला सुरक्षा चुनाव में बड़ा मुद्दा होना चाहिए।
 
- पटेल नगर निवासी मनदीप कौर कहती है कि शहर में सड़कें चलने लायक नहीं रह गई हैं। सड़कों जैसी हालत सफाई की भी है। अपराधों पर अंकुश नहीं है। आए दिन चोरी, लूट, हत्या की वारदातें होती हैं। कानून व्यवस्था दुरुस्त हो और अपराधियों में कानून का खौफ हो।

 
- आरके पुरम निवासी जीजीआईसी की प्रवक्ता भावना कहती है कि क्षेत्र का विकास और शिक्षा को बेहतर बनाने वाला विधायक होना चाहिए। शिक्षा की बेहतरी का मुद्दा होना चाहिए। जो भी विधायक चुना जाए, उसकी छवि साफ सुथरी होनी चाहिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed