फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Stray from the administration's strategy stands in politics

प्रशासन की रणनीति से हटेगा राजनीति का रोड़ा

Fri, 08 Jul 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 08 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Stray from the administration's strategy stands in politics
एनएच - फोटो : अमर उजाला

काशीपुर से खटीमा तक एनएच 74 का निर्माण 2017 तक हर हाल में पूरा होना है। इसके लिए कार्यदायी संस्था गल्फार कंपनी ने जहां एड़ी-चोटी का जोर लगाया है वहीं प्रशासन भी इसे जल्दी निपटाने के लिए प्रयासरत है। जिला मुख्यालय पर चौड़ीकरण में धार्मिक स्थलों को लेकर आड़े आ रही राजनीति को सुलझाने में प्रशासन की रणनीति अगर काम नहीं आई तो निकट भविष्य में लगने वाली आचार संहिता में प्रशासन अपने काम को अंजाम दे सकता है।

विज्ञापन

काशीपुर से जसपुर तक एनएच चौड़ीकरण का काम करीब 75 फीसदी हो चुका है। 

एनएच चौड़ीकरण का काम कार्यदायी संस्था गल्फार कंपनी कर रही है। कंपनी को यह निर्माण 2017 तक हर हाल में पूरा करना है, जिसके चलते दिन रात एनएच निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। कंपनी ने प्रशासन की मध्यस्थता से चौड़ीकरण के करीब सभी विवाद सुलझा लिए हैं। 
विज्ञापन


शुरुआत में किसानों की भूमि के अधिग्रहण, अतिक्रमण की दिक्कतों को प्रशासन ने सुलझा लिया। काशीपुर से गदरपुर के विवादों का निपटारा हो चुका है। काशीपुर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर आ रही अड़चन भी सुलझ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सितारगंज, नानकमत्ता के बीच के सभी मामले भी निपटा लिए गए हैं। लालपुर किच्छा के बीच टॉल प्लाजा का विवाद भी थम गया है। अब सिर्फ जिला मुख्यालय पर चौड़ीकरण को लेकर कुछ रोड़ा है। जिसे सुलझाया जा रहा है। 

पिछले दिनों किच्छा रोड पर प्राचीन दूधिया मंदिर का गेट हटाने का विरोध होने पर प्रशासन ने बीच का रास्ता निकाल लिया है। चौड़ीकरण की जद में आ रहे मंदिर के गेट को पीछे शिफ्ट करने लिए धार्मिक संस्थाओं को राजी कर लिया गया है। अब इंदिरा चौक के पास स्थित धार्मिक स्थल को लेकर एक पेंच फंसा है।

जिसके लिए प्रशासन ने बीच का रास्ता निकालने के लिए रणनीति बनाई है। दरअसल यहां धार्मिक स्थल से छेड़छाड़ को लेकर राजनीति गर्माने को लेकर प्रशासन जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाना चाहता। जिसके चलते प्रशासन सतर्क है। 

प्रशासन भी चाहता है कि धार्मिक स्थलों से ज्यादा छेड़छाड़ न हो और इनका अस्तित्व बना रहे। इसलिए यहां एनएच चौड़ीकरण के लिए कुछ अलग रणनीति बनाई गयी है। अगर आपसी तालमेल से मामले का हल नहीं निकला तो प्रशासन निकट भविष्य में लगने वाली आचार संहिता में अपने कार्य को तेजी से अंजाम दे सकता है। 

टोल प्लाजा का विवाद भी निपटा
एनएच चौड़ीकरण में लालपुर किच्छा के बीच टोल प्लाजा बनाए जाने को लेकर उपजे विवाद को भी प्रशासन ने सूझबूझ से सुलझा लिया है। दरअसल टॉल प्लाजा की जद में स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि आने को लेकर ग्रामीण आंदोलित थे। अब निर्धारित स्थल से टॉल प्लाजा को कुछ आगे हटाने पर ग्रामीण राजी हो गए हैं। जिससे यहां एनएच चौड़ीकरण की रुकावट खत्म हो गई है।

चौड़ीकरण को लेकर आज होगी बैठक
एनएच चौड़ीकरण के काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रभारी डीएम ने शुक्रवार को एनएच, लोनिवि आदि विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में एनएच निर्माण को लेकर आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। हाईवे के चौड़ीकरण के काम को और तेजी से पूरा करने के लिए डीएम श्रीवास्तव ने यह बैठक बुलाई है।


2017 में जनता को समर्पित होगा एनएच
प्रभारी डीएम डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा एनएच 74 के निर्माण का काम 2017 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। विकास में राजनीति आड़े नहीं आने दी जाएगी। शहर का विकास और जिले का विकास उनकी प्राथमिकता में है। इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed