{"_id":"b1ed9880b199530c118368491146d959","slug":"storm-damaged-cast-house-demolished-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से क्षतिग्रस्त कच्चा घर ढहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से क्षतिग्रस्त कच्चा घर ढहा
ब्यूरो, अमर उजाला, सितारगंज
Updated Sun, 03 May 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
दो दिन पहले आंधी आने से क्षतिग्रस्त कच्चा घर भरभराकर ढह गया। घर में रह रहा परिवार जान बचाकर बाहर निकल आया। लेकिन, एक किशोर कच्चे घर के मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात तेज हवाओं के साथ आंधी आने से शहर के वार्ड संख्या चार में मो. रफीक का कच्चा घर क्षतिग्रस्त हो गया था। शनिवार को रफीक का परिवार घर के भीतर बैठा था कि क्षतिग्रस्त कच्चा घर भरभराकर गिर पड़ा। घर की छत पर पड़ी खपरैल गिरते देख रफीक और उसका परिवार घर से बाहर निकलने लगा। इस बीच रफीक का 15 वर्षीय बेटा कासिम मलबे की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि परिवार के अन्य लोग सकुशल बाहर निकल आए। रफीक ने पड़ोसियों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। तहसीलदार आरसी गौतम के निर्देश पर कानूनगो जोगा सिंह ने राजस्व कर्मियों के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। इधर पारले बिस्किट प्राइवेट लिमिटेड में भी आंधी से टीनशेड व प्लांट के शटर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे फैक्ट्री को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन