{"_id":"611423308ebc3e6eb66a1f0e","slug":"stf-will-get-reward-rudrapur-news-hld4342580155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी दांत पकड़ने का कुमाऊं एसटीएफ को मिला इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी दांत पकड़ने का कुमाऊं एसटीएफ को मिला इनाम
विज्ञापन
कांस्टेबल गुरवंत सिंह।
- फोटो : RUDRAPUR
कुमाऊं एसटीएफ में शामिल एक एसआई समेत दो कर्मचारी उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे। दोनों कर्मचारियों को वन्यजीव तस्करों से हाथी दांत पकड़ने का इनाम दिया गया है।
17 मार्च 2021 को कुमाऊं एसटीएफ प्रभारी एमपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने रुद्रपुर में 19 किलो के दो हाथी दांत के साथ छह वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया था। हाथी दांत को तस्कर तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपलपड़ाव रेंज से काटकर तस्करी के लिए जा रहे थे। दोनों हाथी दांत उत्तराखंड में अब तक के सबसे वजनी दांत थे। हाथी दांत और तस्करों को पकड़ने का ईनाम टीम के एसआई बृजभूषण गुरुरानी और कांस्टेबल गुरवंत सिंह को मिला है।
दोनों कर्मचारियों की तैनाती एसटीएफ में वर्ष 2019 में हुई थी। बृजभूषण एसओजी प्रभारी अल्मोड़ा, काशीपुर और गुरवंत हरिद्वार, नैनीताल एसओजी में अपनी सेवा दे चुके हैं। दोनों के सम्मानित होने पर एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह, सीओ कुमाऊं पूर्णिमा गर्ग, कुमाऊं प्रभारी एमपी सिंह, एसओ केजी मठपाल समेत कई लोगों ने खुशी जताई है।

एसआई बृजभूषण गुरुरानी।- फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन