{"_id":"67085ae72534ec41b2083e36","slug":"state-tax-department-seized-tax-evasion-material-khatima-news-c-236-1-ktm1001-106050-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: राज्य कर विभाग ने टैक्स चोरी का सामान पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: राज्य कर विभाग ने टैक्स चोरी का सामान पकड़ा
Fri, 11 Oct 2024 04:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। राज्य कर विभाग की मोबाइल टीम ने चेकिंग के दौरान बिना इनवाइस और बगैर बिल के तीन ट्रांसपोर्ट वाहनों को सीज कर दिया। इनमें से एक वाहन दिल्ली और दो बरेली से आ रहे थे। टैक्स जमा करने के बाद एक वाहन को छोड़ दिया है।
राज्य कर विभाग की उपायुक्त हेमलता शुक्ला और सहायक आयुक्त मोहम्मद कासिम ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को सीज कर जांच की। सहायक आयुक्त कासिम ने बताया कि बरेली से आ रहे एक वाहन में पेठा व मिक्स सामग्री थी जिसे दो लाख रुपये जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया है।
वहीं दिल्ली और बरेली के वाहनों में लदे सामान का भौतिक सत्यापन व मूल्यांकन किया जा रहा है। मूल्यांकन के आधार पर राजस्व वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य कर विभाग की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वरिष्ठ कर अधिकारी विनोद कुमार, जगत सिंह नेगी, संगीत वात्सल, संजय सौन आदि थे।