{"_id":"5c0c1322bdec22416a4758a2","slug":"state-government-will-provide-subsidy-on-dehradun-pantnagar-flight","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून-पंतनगर फ्लाइट पर सब्सिडी देगी राज्य सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून-पंतनगर फ्लाइट पर सब्सिडी देगी राज्य सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
flight
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना उड़ान के अंतर्गत एअर इंडिया की ओर से पंतनगर-देहरादून के बीच 19 दिसंबर से शुरू की जा रही फ्लाइट के किराये में उत्तराखंड सरकार की तरफ से सब्सिडी भी मिलेगी। यह सब्सिडी तीन साल तक जारी रहेगी। एयर इंडिया देहरादून और पंतनगर के बीच 72 सीटर विमान चलाएगा। इसका किराया 500 रुपये से 2500 रुपये तक रहेगा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट निदेशक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, एअर इंडिया और उत्तराखंड सरकार के बीच फ्लाइट को लेकर एमओयू हो गया है। फ्लाइंग शेड्यूल भी जारी हो गया है। टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन होगी और 15 दिसंबर से टिकट बुक कराए जा सकेंगे। शेड्यूल के अनुसार फ्लाइट हफ्ते में चार दिन बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से रवाना होकर प्लेन दिन में तीन बजे पंतनगर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। 30 मिनट बाद 3:30 बजे प्लेन पंतनगर से जॉलीग्रांट के लिए उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पंतनगर से दिल्ली के बीच बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को फ्लाइट चलती है। दिल्ली से पंतनगर फ्लाइट एक बजे पहुंचती है। पंतनगर से आधा घंटे बाद फ्लाइट 1:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाती है। दिल्ली पंतनगर के बीच किराया पांच से आठ हजार रुपये तक है। इधर, एअर इंडिया के पंतनगर स्टेशन प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली से पंतनगर के बीच फ्लाइट सामान्य रूप से चल रही है। देहरादून और पंतनगर के बीच 19 दिसंबर से चलने वाली फ्लाइट का शेड्यूल पंतनगर स्टेशन को नहीं मिला है।
विज्ञापन
पांच करोड़ में होगा मौजूदा एयरपोर्ट का फेस लिफ्ट
पंतनगर। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने अपने मौजूदा एयरपोर्ट की फेस लिफ्ट (साजसज्जा) प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत एक कंपनी को पांच करोड़ में ठेका दिया गया है। काम को पूरा करने के लिए कंपनी को तीन माह का समय दिया गया है।
पंतनगर एयरपोर्ट निदेशक एसके सिंह ने बताया कि नए ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के बनने तक मौजूदा एयरपोर्ट टर्मिनल, रन वे और कर्मचारी आवास को फेसलिफ्ट यानी संरचना में बदलाव लाकर उच्चीकृत किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इसके तहत पूरे टर्मिनल में ग्रीन एनर्जी एलईडी लाइट्स लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट में इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम यानी कम विजिबिलिटी में प्लेन उतारने के उपकरण, हाई प्रीसिंजिंग लाइट्स लगने सहित आवास एवं टर्मिनल भवन के कायाकल्प से जल्द ही एयरपोर्ट नए रूप में दिखने लगेगा।