{"_id":"67cb473b443c131a8c026a53","slug":"state-agitator-dies-in-road-accident-khatima-news-c-236-1-ktm1001-108350-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सड़क दुर्घटना में राज्य आंदोलनकारी का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सड़क दुर्घटना में राज्य आंदोलनकारी का निधन
Sat, 08 Mar 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। खटीमा बाईपास पर शुक्रवार देर शाम दो बाइक की हुई भिड़ंत में राज्य आंदोलनकारी गणेश सिंह मुडेला (52) का निधन हो गया। गंभीर रूप से घायल दूसरे बाइक सवार को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
गौहर पटिया निवासी गणेश सिंह मुडेला शुक्रवार देर शाम बाइक पर कंजाबाग मार्ग से बाईपास होते हुए घर जा रहे थे। इस दौरान सामने आई बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। गंभीर रूप से घायल गणेश को 108 एंबुलेंस से खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर विधायक भुवन कापड़ी, नवीन बोरा, उमेश राठौर, रंदीप पोखरिया, सतीश भट्ट, विनोद चंद आदि अस्पताल पहुंचे। गणेश मुडेला राज्य आंदोलनकारी होने के साथ ही क्षेत्रीय युवक समिति के अध्यक्ष भी रहेे। वह सस्ता गल्ला विक्रेता समिति के महासचिव, छात्र राजनीति व कांग्रेस से भी जुड़े थे।
विज्ञापन
तीन भाई-बहन में सबसे छोटे गणेश के बेटे दीपक मुडेला एनएसयूआई से जुड़े हैं। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि दुर्घटना में घायल खेतलसंडा मुस्ताजर निवासी दीपक दिगारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने फोन पर परिजनों से वार्ता की
खटीमा। गणेश मुंडेला सामाजिक क्षेत्र व राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण समाज में काफी जाना पहचाना नाम थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर उनके परिजनों से वार्ता कर सांत्वना दी। भाजपा नेता नवीन बोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी ने उनके भांजे से फोन पर वार्ता कर परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।