फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SSP placed a reward of 25 thousand on the absconding chairman

Udham Singh Nagar News: एसएसपी ने फरार चेयरमैन पर रखा 25 हजार का इनाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
SSP placed a reward of 25 thousand on the absconding chairman
इंडसइंड बैंक से तीन फर्जी चेकाें से करोड़ों रुपये निकालने के मामले में भागे दो अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एसएसपी ने एक अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा है। इस प्रकरण में चेकों से निकाली गई पूरी धनराशि सरकारी खाते में वापस हो चुकी है।
विज्ञापन

दरअसल, बीते 28 और 31 अगस्त को इंडसइंड बैंक में संचालित कंपीटेंट अथारिटी फार एक्वीजिशन (सीएएलए) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के संयुक्त खाते से तीन फर्जी चेकों से 12.62 करोड़ रुपये निकाल लिए गए थे। इसी शाखा से शामली के भी सरकारी खाते से फर्जी चेकों से चार करोड़ रुपये निकाले गए थे।
विज्ञापन

दो सितंबर को मामले की जानकारी के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने बैंक के शाखा प्रबंधक देवेंद्र सिंह और महिला कैशियर प्रियम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 12 खातों में गए साढ़े सात करोड़ रुपये खातों में होल्ड करा दिए थे। इसके बाद बैंक ने सरकारी खाते से निकाली गई पूरी रकम वापस कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते तीन अक्तूबर को पुलिस ने मामले के मास्टरमाइंड ललित कुमार महेंद्रू उर्फ लाली निवासी बलवंत इन्कलेव थाना बिलासपुर को पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार किया था। लाली को वर्ष 2020 में सरकारी चेकों से रकम निकालने के मामले में सीबीआई भी गिरफ्तार कर चुकी थी। उसने ही बैंक में फर्जी चेकों को लगाया था और इसके लिए शाखा प्रबंधक से साठगांठ की थी। इस मामले में दो अभियुक्त राजकुमार उर्फ चेयरमैन निवासी हरियाणा और मीनू बाठला फरार हैं। दोनों के खिलाफ अदालत से पुलिस ने एनबीडब्ल्यू लिया था। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि भागे अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। एक अभियुक्त राजकुमार पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed