फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SSP formed 20 member SIT in case of misdeed and murder of nurse in rudrapur

Rudrapur News: नर्स की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में नया मोड़, एसएसपी ने गठित की 20 सदस्यीय एसआईटी

Tue, 20 Aug 2024 05:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 20 Aug 2024 05:07 PM IST
सार

रुद्रपुर में नर्स से दरिंदगी मामले की सीबीआई जांच के बढ़ते दवाब के बीच एसएसपी ने 20 सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया है।

विज्ञापन
SSP formed 20 member SIT in case of misdeed and murder of nurse in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में नर्स से दरिंदगी मामले की सीबीआई जांच के बढ़ते दवाब के बीच एसएसपी ने 20 सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया है। एसआईटी परिजनों की ओर से उठाए गए संदेह के बिंदुओं के साथ ही तकनीकी साक्ष्य संकलित करेगी। इसके साथ ही घटना में दूसरे लोगों की संलिप्तता को भी विवेचना के दायरे में लेगी।

विज्ञापन


बिलासपुर के डिबडिबा स्थित वसुंधरा कालोनी निवासी निजी अस्पताल की नर्स का शव सड़ी गली हालत में आठ अगस्त को यूपी सीमा पर बरामद हुआ था। पुलिस ने 14 अगस्त को मामले का खुलासा करते हुए धर्मेंद्र कुमार निवासी ग्राम तुरसा पट्टी थाना साही बरेली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस का दावा था कि धर्मेंद्र लूट के इरादे से अकेली जा रही नर्स को सड़क से खींचकर एक प्लाट में ले गया था और वहां दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। अभियुक्त मृतका का मोबाइल, पर्स और तीन हजार रुपये लूटकर फरार हो गया था। पुलिस ने मृतका का मोबाइल और अन्य सामान बरामद नहीं किया है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Gadarpur: मृतक नर्स के परिजनों के साथ सड़क पर उतरे कांग्रेसी, विधानसभा कूच करने जा रहे थे; पुलिस ने रोका
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर पुलिस के खुलासे पर परिजन लगातार सवाल उठा रहे हैं और इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस मांग को लेकर रुद्रपुर सहित कईं जगहों पर धरना प्रदर्शन हो रहे हैं। सीबीआई जांच की मांग को लेकर हो रहे आंदोलन से पुलिस पर लगातार दवाब बढ़ रहा है। इधर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने इस मामले की विवेचना के लिए 20 सदस्यीय एसआईटी गठित की है। उन्होंने बताया कि एसपी क्राइम आईपीएस चंद्रशेखर आर घोड़के पर्यवेक्षण और एसपी सिटी मनोज कत्याल की अगुवाई में एसआईटी विवचेना करेगी। एसआईटी को घटना के सभी पहलुओं पर गहन विवेचना तथा घटना की हाई क्वालिटी फॉरेंसिक जांच के निर्देश दिए गए हैं। एसपी क्राइम एसआईटी की कार्रवाई की रोजाना समीक्षा करेंगे।


बताया कि परिजनों की ओर से कुछ बिंदुओं पर संदेह जताया जा रहा है और विवेचना में बिंदुओं को शामिल किया गया है। टीम बेहतर तकनीकी साक्ष्य संकलित करेगी और अन्य लोगों की लिप्तता की दिशा में ही कार्य करेगी। मृतका के कार्यस्थल को भी विवेचना में शामिल किया जाएगा। अभियुक्त को फांसी की सजा दिलाने के लिए एसआईटी मजबूत साक्ष्य जुटाएगी।

दो आईपीएस रहेंगे एसआईटी का हिस्सा
एसएसपी की ओर से गठित एसआईटी में आईपीएस चंद्रशेखर आर घोड़के और आईपीएस निहारिका तोमर शामिल हैं। इसके साथ ही एसपी सिटी मनोज कत्याल, कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी, एसओजी प्रभारी संजय पाठक को रखा गया है। इसके अलावा नौ दरोगा, एक महिला दरोगा के साथ ही पांच कांस्टेबल को रखा गया है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed