{"_id":"6a246df84b38ffb1f008a574","slug":"ssb-personnel-celebrated-their-raising-day-with-great-enthusiasm-sitarganj-news-c-242-1-rdp1032-142567-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एसएसबी जवानों ने धूमधाम से बनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एसएसबी जवानों ने धूमधाम से बनाया स्थापना दिवस
Sun, 07 Jun 2026 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। एसएसबी जवानों ने शनिवार को 57वीं वाहिनी का 15वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। परिसर में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में वाहिनी के जवानों और उनके परिवारों ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। लोक नृत्य, गायन और लघु नाटक के माध्यम से देश की विविधताओं का अनूठा प्रदर्शन किया गया।
कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने कहा कि वाहिनी की स्थापना छह जून 2012 को जामनगर में की गई थी। तब से वाहिनी के जवान निरंतर सीमा सुरक्षा, जनकल्याण तथा राष्ट्र सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बल का उद्देश्य केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं है बल्कि यह सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिकों के बीच राष्ट्रभक्ति, भाईचारे और आत्मनिर्भरता की भावना को भी प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उप कमांडेंट दीपक सिंह जयाड़ा, उप कमांडेंट अनिल कुमार यादव, डॉ. सचिन खैची सहित अन्य जवान उपस्थित थे।